फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: टीवी की इन संस्कारी बहुओं ने इंटरनेट पर मचाया तहलका, एक तो हो चुकी हैं ट्रोल

Tue, 25 May 2021 10:55 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
हिना खान - फोटो : इंस्टाग्राम
छोटे पर्दे पर हमेशा से ही सास-बहू के शोज का बोलबाला रहा है, लेकिन अब वक्त पहले से जरा बदल गया है। पहले जहां टीवी की फेमस बहुएं उस किरदार से बाहर निकल नहीं पाती थीं तो वहीं आज की टीवी वाली बहुएं खुद को किसी एक किरदार में बांधना नहीं चाहती हैं। इसके लिए वो बहु के बाद वैंप का किरदार निभाने से भी नहीं हिचकती हैं। देखिए टीवी की मशहूर बहुओं का रियल लाइफ हॉट फोटोशूट। शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की अक्षरा यानी हिना खान को कई कैसे भूल सकता है। हिना ने अपनी मासूमियत से हर किसी का दिल जीता। शो से हिना की इमेज एक अच्छी बहू-बेटी और पत्नी की बनी। लेकिन इस इमेज को हिना ने शो कसौटी जिंदगी 2 से तोड़ा, जिसमें उन्होंने कोमोलिका का किरदार निभाया। 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में जब हिना खान अक्षरा के रोल में दिखती थी, तब किसी ने भी इमेजिन नहीं किया होगा कि टीवी की ये संस्कारी बहू इतनी बिंदास बन जाएगी।
विज्ञापन

2 of 5
आशका गोराडिया
आशका गोराडिया
कुसुम, क्योंकि सास भी कभी बहू थी, सात फेरे और कहीं तो होगा जैसे कई टीवी शोज में आशका गोराडिया पॉजिटिव किरदार में नजर आईं। वहीं हर बार आशका को पसंद भी किया गया। लेकिन आशका ने अपनी इमेज नागिन और नागिन 2 से तोड़ी। इस शो में उन्होंने निगेटिव किरदार निभाया। लोकप्रिय आशका अब अपने अलग अंदाज़ के लिए सुर्ख़ियों में रहती हैं। वह ऐसा हैरतअंगेज़ योगा करती हैं, जिससे देख लोग उँगलियाँ दबा लेते हैं। कई लोग इसे कमाल कहते हैं तो कई लोग हॉट योगा कहते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
दिव्यांका त्रिपाठी - फोटो : Insatagram
दिव्यांका त्रिपाठी 
दिव्यांका की छवि छोटे परदे पर भोली भाली और प्यारी सी बहू की है। लेकिन जब वह बहू के अवतार को छोड़कर रियल लाइफ में आती हैं तो सबकी निगाहें उन पर भी अटक जाती है।

 

4 of 5
अनीता हसनंदानी
अनीता हसनंदानी 
अनीता हसनंदानी  कई टीवी शोज में बहू का किरदार निभाते नजर आईं। इन किरदारों में अनीता को दर्शकों का प्यार भी मिला। लेकिन टीवी शो 'ये है मोहब्बतें' में अनीता ने निगेटिव किरदार निभाया। हालांकि इस वजह से अनीता को सोशल मीडिया पर ट्रोल भी किया गया, जिसके बाद अनीता का किरदार शो में फिर से पॉजिटिव कर दिया गया। अनीता हसनंदानी भी कई वेकेशन पर बिकिनी में तस्वीरें क्लिक करवा चुकी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रुबीना दिलैक - फोटो : Insatagram- @rubinadilaik
छोटे पर्दे की 'किन्नर बहू' रुबीना दिलैक ने बिग बॉस 14 का खिताब अपने नाम कर लिया है। पूरे सीजन में अभिनेत्री को बहुत ही मजबूती के साथ अपना पक्ष रखते हुए देखा गया है। शो के शुरुआत में ही रुबीना ने होस्ट सलमान खान तक पर सवाल खड़े कर दिए थे। रुबीना के असल जिंदगी की बात करें तो वे बेहद हॉट लुक में नजर आती रहती हैं। कई बार वह अपने इस लुक के चलते ट्रोल भी हो चुकी हैं। 


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें