पूनम पांडे
- फोटो : सोशल मीडिया
जहां टीवी अभिनेता और सोशल मीडिया हस्तियां उनके निधन को फर्जी बताने के लिए पूनम पांडे की आलोचना कर रहे हैं। वहीं, शनिवार को राम गोपाल वर्मा ने एक्स पर अभिनेत्री की आलोचना पर प्रतिक्रिया व्यक्त की। साथ ही इस बड़े कदम के पीछे अभिनेत्री की मंशा की प्रशंसा की। फिल्म निर्माता ने अपने ट्वीट में लिखा, 'हैलो पूनम पांडे इस मुद्दे पर ध्यान आकर्षित करने के लिए आपने जो चरम तरीका अपनाया है, वह कुछ आलोचना को आकर्षित कर सकता है, लेकिन कोई भी आपके इरादे पर सवाल नहीं उठा सकता है।'