अक्सर विवादों में रहने वालीं अभिनेत्री पूनम पांडे ने कैंसर जागरूकता के नाम पर जो कुछ किया, उससे नई बहस छिड़ गई है। शनिवार को पूनम सामने आईं और कहा कि वे जिंदा हैं। इसके बाद पूनम सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हो गईं। उनकी आलोचना भी हो रही है। आइए जानते हैं कि यह पूरा मामला क्या है...
विज्ञापन
2 of 13
पूनम पांडे
- फोटो : इंस्टाग्राम
निधन की खबर कैसे सामने आई थी?
शुक्रवार सुबह करीब 11:30 बजे पूनम पांडे के इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट किया गया। इसमें लिखा गया था कि हमने सर्वाइकल कैंसर की वजह से पूनम को खो दिया है। साथ ही यह भी कहा गया कि परिवार की निजता का सम्मान किया जाए। शुरुआत में किसी को यकीन नहीं हुआ, लेकिन न्यूज एजेंसियों ने भी इस पोस्ट के हवाले से ही खबर की पुष्टि कर दी। यही नहीं, उनके मैनेजर ने भी अलग-अलग मीडिया से बात कर निधन की बात को सही ठहराया।
विज्ञापन
3 of 13
पूनम पांडे
- फोटो : इंस्टाग्राम
लोगों को क्यों नहीं हुआ यकीन?
इस खबर पर यकीन नहीं कर पाने के पीछे फैन्स के कई तर्क थे। कुछ फैन्स ने लिखा कि अभी दो-तीन दिन पहले उन्हें मुंबई में देखा गया था। वहीं, पूनम के इंस्टा हैंडल पर भी तीन दिन पहले उनका एक वीडियो पोस्ट हुआ था। सात दिन पहले एक तस्वीर पोस्ट की गई थी, उसमें भी पूनम स्वस्थ नजर आ रही थीं।
4 of 13
पूनम पांडे
- फोटो : इंस्टाग्राम
सोशल मीडिया पर किस तरह बहस छिड़ी?
पूनम के सोशल मीडिया हैंडल पर की गई पोस्ट में सर्वाइकल कैंसर का जिक्र किया गया था। हालांकि, इस पर भी सवाल उठे। कुछ फैन्स ने इसे कैंसर दिवस से जोड़कर देखा, जो 4 फरवरी को है। वहीं, एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि सर्वाइकल कैंसर से ऐसे अचानक जान नहीं जाती। तीन दिन पहले की पोस्ट में वे स्वस्थ नजर आ रही हैं और ग्लैमरस दिख रही हैं। जो यूजर्स सवाल उठा रहे थे, उन्हें पूनम के ही फैन्स जवाब दे रहे थे कि जब मैनेजर ने निधन की पुष्टि कर दी है तो इंसानियत दिखाई जानी है और इसे मजाक नहीं बनाना चाहिए।
विज्ञापन
5 of 13
पूनम पांडे
- फोटो : इंस्टाग्राम
किन सेलेब्स ने दी श्रद्धांजलि?
अभिनेत्री कंगना रणौत ने पूनम पांडे को श्रद्धांजलि दी थी। उन्होंने लिखा, 'एक युवा अभिनेत्री को कैंसर से खोना बहुत दुखद है, ओम शांति'। राखी सावंत ने भी श्रद्धांजलि देते हुए कहा था, 'मेरे हाथ पैर कांप रहे हैं। आप लोग कह रहे हैं कि वो नहीं रही। पूनम ने हमेशा मुझे सपोर्ट किया था।'
विज्ञापन
6 of 13
पूनम पांडे
- फोटो : इंस्टाग्राम
निधन की खबर पर किन सवालों ने संदेह पैदा किया?
- पूनम पांडे का अगर निधन हुआ था तो शव कहां रखा गया था, यह किसी को नहीं पता था।
- मुंबई के लोखंडवाला में पूनम जिस बिल्डिंग में रहती थीं, वहां किसी को कोई जानकारी नहीं थी।
- पूनम के परिवार के लोगों का मोबाइल फोन स्विच ऑफ था।
- यह पता चला कि गुरुवार तक पूनम अपने ही फ्लैट में थीं, लेकिन अचानक कहीं निकल गईं।
विज्ञापन
7 of 13
पूनम पांडे
- फोटो : इंस्टाग्राम
क्या उत्तर प्रदेश से पूनम का कोई कनेक्शन था?
सोशल मीडिया पर यह दावा किया जाने लगा था कि पूनम पांडे कानपुर की रहने वाली हैं। हालांकि, शुक्रवार को कानपुर पुलिस और खुफिया विभाग की टीमें दिनभर पूनम पांडे का कानपुर कनेक्शन खोजती रहीं, लेकिन कोई जानकारी हाथ नहीं लगी। दिनभर की जांच के बाद ये जानकारी सामने आई कि पूनम पांडे का कानपुर से कोई रिश्ता है ही नहीं। शहर की स्थानीय पुलिस के साथ खुफिया विभाग भी सक्रिय रहा। टीमें अपने-अपने सूत्रों से पूनम पांडे के कानपुर कनेक्शन की तलाश में जुटी रहीं, लेकिन कुछ हाथ नहीं आया।
8 of 13
पूनम पांडे
- फोटो : इंस्टाग्राम
शनिवार को कैसे हुआ खुलासा?
शनिवार को अभिनेत्री ने खुद इंस्टाग्राम पर वीडियो साझा करते हुए अपने जिंदा होने की खबर दी। अभिनेत्री ने खुद खुलासा किया कि उन्हें कैंसर भी नहीं है, बल्कि यह सब उन्होंने सर्वाइकल कैंसर को लेकर जागरूकता फैलाने के लिए किया था।
9 of 13
पूनम पांडे
- फोटो : इंस्टाग्राम
कैसी आलोचनाएं झेल रही है पूनम पांडे?
अभिनेत्री के जिंदा होने की बात सामने आते ही सोशल मीडिया पर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं देने लगे। एक यूजर ने नाराजगी जताते हुए एक्स पर लिखा, पूनम पांडे जिंदा हैं...अवेयरनेस फैलानी थी तो कैंपेन चलातीं...खुद की मौत का एलान क्यों किया? जागरूकता फैलाने का बेहद घटिया तरीका...।" एक अन्य यूजर ने लिखा, ''सर्वाइकल कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाना निर्विवाद रूप से महत्वपूर्ण है, लेकिन इस कारण से किसी की मौत का नाटक करने का निर्णय एक विवादास्पद रणनीति है।''
10 of 13
पूनम पांडे, अशोक पंडित
- फोटो : सोशल मीडिया
पूनम के खिलाफ किसने दिए बयान?
इंडियन फिल्म एंड टीवी डायरेक्टर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक पंडित ने कहा, 'यह बहुत ही दुखद और चौंकाने वाला है। जिस तरह से एक अभिनेत्री ने सर्वाइकल कैंसर के चलते अपनी मौत की खबर का एलान किया, उन्होंने लोगों की भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया है। उन्होंने उन सभी का मजाक बनाया है, जो सर्वाइकल से जूझ रहे हैं।'
11 of 13
पूनम पांडे
- फोटो : इंस्टाग्राम
ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन ने भी कहा कि पूनम पांडे का फेक पीआर स्टंट बेहद गलत है। स्वयं के प्रचार के लिए सर्वाइकल कैंसर का उपयोग करना स्वीकार्य नहीं है। इस खबर के बाद भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में किसी भी मौत की खबर पर लोग यकीन करने से कतरा सकते हैं।
12 of 13
पूनम पांडे
- फोटो : इंस्टाग्राम
पब्लिसिस्ट फ्लिन रेमेडियोज ने कहा कि चूंकि यह कन्फर्म हो चुका है कि पूनम पांडे जिंदा हैं और उनकी मौत की खबर पब्लिसिटी स्टंट थी तो उनके खिलाफ फेक न्यूज फैलाने के मामले में एफआईआर होनी चाहिए।
तो क्या पूनम के खिलाफ कार्रवाई होगी?
साइबर कानून विशेषज्ञ और सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता विराग गुप्ता ने अमर उजाला को बताया, 'पूनम पांडे पहले भी चर्चा में आने के लिए विवादास्पद चीजें करती रही हैं। मौत की झूठी खबर फैलाने के मामले में अगर उनके खिलाफ मामला दर्ज हुआ या गिरफ्तारी हुई तो चर्चित रहने का उनका फॉर्मूला और कामयाब हो जाएगा। हालांकि, अफवाह से होने वाले नुकसान की बात अदालत में साबित करने में मुश्किलें आ सकती हैं। इस वजह से पूनम पांडे को अंत में सजा दिलवाना मुश्किल हो सकता है।'