फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Poonam Dillon: बेटी पालोमा ठकेरिया के बचाव में उतरीं पूनम ढिल्लों, भाई-भतीजावाद पर कह दी यह बड़ी बात

Wed, 06 Sep 2023 06:00 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
पालोमा ठकेरिया, पूनम ढिल्लों - फोटो : सोशल मीडिया
अनुभवी अभिनेत्री पूनम ढिल्लों अपनी बेटी पालोमा ठकेरिया की फिल्म दोनों को लेकर काफी ज्यादा उत्साहित हैं। अवनीश बड़जात्या की पहली निर्देशित फिल्म से अभिनेत्री की बेटी बतौर एक्ट्रेस इंडस्ट्री में कदम रखने जा रही हैं। इस फिल्म से सनी देओल के बेटे राजवीर भी एक्टिंग की दुनिया में अपनी शुरुआत करने जा रहे। हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर सामने आया था, जिसके बाद सोशल मीडिया मीडिया पर नेपोटिज्म को लेकर बहस छिड़ गई थी।
Thank You For Coming: थैंक्यू फॉर कमिंग का ट्रेलर रिलीज, सही पार्टनर की तलाश में संघर्ष करती नजर आईं भूमि
विज्ञापन

2 of 5
पालोमा ठकेरिया, पूनम ढिल्लों - फोटो : सोशल मीडिया
अब पूनम ने इस मुद्दे पर खुलकर बात की है। उन्होंने इस बहस को संबोधित करते हुए साझा किया कि वह बहुत खुश हैं कि उनकी बेटी राजश्री बैनर के साथ अपनी शुरुआत कर रही है। अभिनेत्री ने कहा कि उन्होंने कभी उनके साथ काम नहीं किया है और वह सूरज बड़जात्या (राजश्री प्रोडक्शंस के निदेशक) को व्यक्तिगत रूप से नहीं जानती हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
पालोमा ठकेरिया, पूनम ढिल्लों - फोटो : सोशल मीडिया
आगे बताते हुए पूनम ने कहा कि उन्हें अपनी बेटी के डेब्यू के लिए कॉल करने का कोई सवाल ही नहीं है। उसे चुनने से पहले उन्होंने उसका कई बार ऑडिशन लिया गया। वे बहुत सारे नए लोगों का ऑडिशन ले रहे थे। उन्हें सात महीने के ऑडिशन के बाद पता चला कि उनका चयन हो गया है। अभिनेत्री ने कहा कि जो लोग ऑनलाइन ट्रोलिंग करते हैं, वे नहीं जानते कि ये बच्चे भी उतनी ही मेहनत कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनकी बेटी को यह भूमिका उसकी योग्यता के आधार पर मिली है।

4 of 5
पूनम ढिल्लों - फोटो : सोशल मीडिया
उनके अनुसार आज प्रतिभा के बिना किसी भी क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करना किसी के लिए भी संभव नहीं है। उन्होंने कहा, "अगर आपके बच्चे में प्रतिभा नहीं है तो कौन सा निर्माता आपके बच्चे पर 30-40 करोड़ रुपये खर्च करेगा? तो यह कोई अच्छा तर्क नहीं है।" 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दोनों - फोटो : सोशल मीडिया
ऋषि कपूर के साथ कई फिल्मों में नजर आ चुकी पूनम ने खुलासा किया कि वह ऋषि कपूर की बहुत बड़ी प्रशंसक थीं, वह बहुत स्वाभाविक थे। उन्होंने कहा कि रणबीर को स्क्रीन पर आकर्षण विरासत में मिला है। दोनों की बात करें तो दोनों मॉर्डन समय की लव स्टोरी पर आधारित है। यह फिल्म अगले महीने पांच अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।
Parineeti Chopra: 'शुद्ध देसी रोमांस' को दस साल पूरे, परिणीति ने सुशांत सिंह राजपूत के लिए लिखा खास पोस्ट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें