फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूजा बत्रा से उर्मिला मातोंडकर तक इन आठ अभिनेत्रियों ने शादी की कानो कान नहीं लगने दी खबर

Mon, 28 Oct 2019 12:20 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 9
Urmila, Pooja and Aarti - फोटो : file photo
बड़े पर्दे पर तो कई सारी अभिनेत्रियों ने नाम कमाया। इनमें से कुछ अभिनेत्रियों ने धूमधाम से शादी की तो वहीं कुछ अभिनेत्रियों ने गुपचुप शादी रचाई। खास बात है कि चोरी छिपी शादी करने वाली अभिनेत्रियों में उर्मिला मातोंडकर से लेकर पूजा बत्रा का नाम भी शामिल है। जानिए आठ अभिनेत्रियों के बारे में जिन्होंने गुपचुप शादी की। 
विज्ञापन

2 of 9
pooja batra - फोटो : social media
बॉलीवुड अभिनेत्री पूजा बत्रा (Pooja Batra) और नवाब शाह (Nawab Shah) ने दिल्ली में गुपचुप शादी रचाई। पूजा बत्रा और नवाब शाह ने चार जुलाई को दिल्ली में शादी की थी। पांच महीने तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने शादी का फैसला लिया। पूजा ने अपनी शादी में सी ग्रीन कलर की साड़ी पहनी। वहीं नवाब शाह पायजामा कुर्ता और पगड़ी पहने नजर आए। तस्वीरों में पूजा और नवाब शादी की रस्में अदा करते दिखे।
विज्ञापन

3 of 9
Aarti Chabria and Visharad Beedassy - फोटो : instagram
अभिनेत्री आरती छाबड़िया (Aarti Chabria) ने 25 जून को विशारद से गुपचुप शादी रचाई। आरती ने पारंपरिक रीति रिवाज से शादी की जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई रहीं। शादी के बाद आरती पति संग हनीमून के लिए मालदीव गई थीं। सोशल मीडिया पर आरती ने हनीमून की तस्वीरें शेयर की थीं। 

4 of 9
Neha Dhupia - फोटो : social media
अंगद बेदी और नेहा धूपिया ने भी साल 2018 में गुपचुप तरीके से दिल्ली के गुरुद्वारे में सात फेरे ले लिए थे। नेहा ने शादी का खुलासा सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर करके किया था। शादी के कुछ वक्त बाद ही नेहा ने अपनी प्रेग्नेंसी की खबर फैंस के साथ शेयर की थी।
विज्ञापन

5 of 9
Meghna Naidu with husband - फोटो : file photo
'कलियों का चमन' गाने से फेमस होने वाली एक्ट्रेस मेघना नायडू (Meghna Naidu) ने पुर्तगाली टेनिस प्लेयर Luis Miguel Reis से गुपचुप शादी कर ली थी। मेघना ने दो साल तक अपनी शादी को सीक्रेट रखा। यह बात सिर्फ उनके करीबियों को ही पता थी। मेघना की शादी की खबर वायरल हुई तो उन्होंने इंस्टाग्राम अकाउंट पर तस्वीरें शेयर कर अपनी शादी को कंफर्म किया। 
विज्ञापन

6 of 9
urmila matondkar
उर्मिला ने साल 2016 में कश्मीरी बिजनेसमैन और मॉडल मोहसिन अख्तर मीर से गुपचुप शादी कर ली थी। दिलचस्प बात यह है कि मोहसिन उर्मिला से उम्र में दस साल छोटे हैं। हाल ही में उर्मिला ने लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर किस्मत आजमाईं हालांकि वह चुनाव हार गईं। 
विज्ञापन

7 of 9
surveen - फोटो : file photo
फिल्म 'हेट स्टोरी 2' की अभिनेत्री सुरवीन चावला ने हाल ही में बेटी को जन्म दिया है। सुरवीन ने बेटी का नाम ईवा रखा है। सुरवीन ने साल 2015 में अक्षय ठक्कर से शादी रचाई थी, लेकिन उन्होंने यह शादी लोगों से दो साल तक छिपाकर रखी थी। ऐसे में साल 2017 में शादी की तस्वीर शेयर कर सुरवीन ने अपने फैन्स को चौंका दिया था। 

8 of 9
John Abraham, Priya Runchal - फोटो : instagram
जॉन अब्राहम ने बिपाशा के साथ रिश्तों को लेकर खूब चर्चा बटोरी। बिपाशा से ब्रेकअप के कुछ वक्त जॉन ने प्रिया के साथ गुपचुप शादी कर ली थी। जॉन ने साल 2014 में प्रिया से शादी की थी। 
विज्ञापन

9 of 9
divya bharti - फोटो : file photo
बला की खूबसूरत दिव्या भारती अब हमारे बीच नहीं है। दिव्या भारती ने भी साजिद नाडियाडवाला से गुपचुप शादी की थी। दिव्या और साजिद की शादी की जानकारी सिर्फ उनके कुछ ही दोस्तों को थी। 

ओम पुरी के साथ इंटीमेट सीन तो कभी तिरंगा लपेट बैठ गईं मल्लिका, इन 5 कंट्रोवर्सी से आईं चर्चा में
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें