फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

90 के दशक की इन 10 अभिनेत्रियों ने खूब कमाया था नाम, अब जी रहीं गुमनामी की जिंदगी

Mon, 28 Oct 2019 12:18 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क
विज्ञापन
1 of 10
आयशा जुल्का, पूजा बत्रा, अनु अग्रवाल - फोटो : सोशल मीडिया
90 के दशक में ऐसी कई फिल्में आईं जो दर्शकों के दिलो दिमाग में आज भी ताजा हैं। इस दशक में नजर आए जहां कुछ कलाकार अभी भी फिल्मों में दिखाई देते हैं तो कुछ पर्दे से लापता हो गए हैं। ऐसी ही एक अभिनेत्री हैं पूजा बत्रा। 27 अक्टूबर को अपना जन्मदिन मनाने वालीं पूजा बत्रा ने 'विरासत' और 'हसीना मान जाएगी' जैसी फिल्में की लेकिन वो जल्दी ही फिल्मी पर्दे से गायब हो गईं। तो चलिए आज हम आपको 90 के दशक की ऐसी अभिनेत्रियों के बारे में बताते हैं जो गुमनामी की जिंदगी बिता रही हैं।
विज्ञापन

2 of 10
ayesha julka - फोटो : social media
आयशा जुल्का
90 के दशक में 'खिलाड़ी', 'जो जीता वही सिकंदर', 'बलमा', 'रंग' और 'वक्त हमारा है' जैसी कामयाब फिल्में करने वालीं आयशा जुल्का बॉलीवुड की टॉप और खूबसूरत एक्ट्रेस में से एक हैं। आयशा जुल्का का 28 जुलाई को जन्मदिन है। कई साल पहले बॉलीवुड छोड़कर एक बिजनेस वुमन बन चुकी हैं आयशा अपने बॉलीवुड करियर के दौरान अक्षय कुमार, नाना पाटेकर और मिथुन चक्रवर्ती के साथ अफेयर को लेकर चर्चा में रहीं।
विज्ञापन

3 of 10
'सिर्फ तुम' में सलमान खान के साथ प्रिया गिल - फोटो : फाइल
प्रिया गिल
आपको सिर्फ तुम की सीधी-सादी लड़की याद होगी, जी हां प्रिया गिल। उन्होंने संजय कपूर के साथ 'सिर्फ तुम' और शाहरुख के साथ 'जोश' जैसी फिल्मों में काम किया लेकिन शुरुआती हिट फिल्मों के बावजूद उनका करियर जल्दी ही खत्म हो गया।

4 of 10
pooja bhatt - फोटो : social media
पूजा भट्ट
पूजा भट्ट आज सफल फिल्म निर्माता हैं। लेकिन एक अभिनेत्री के तौर पर वो शानदार शुरुआत को जारी नहीं रख सकीं। 1991 में उनकी दो हिट फिल्में 'सड़क' और 'दिल है के मानता नहीं' आईं। इसके बाद पूजा के हाथ कामयाबी से खाली रहे।
विज्ञापन

5 of 10
Mamta Kulkarni - फोटो : twitter
ममता कुलकर्णी
ममता कुलकर्णी ने 90 के दशक में 'वक्त हमारा है' और 'करण अर्जुन' जैसी फिल्में कीं। लेकिन इसके बाद वो उन्होंने नशे की दुनिया की तरफ रुख कर लिया। इसके चलते उनका करियर बर्बाद हो गया।
विज्ञापन

6 of 10
नीलम - फोटो : सोशल मीडिया
नीलम
नीलम ने भी 90 को दशक में कई फिल्में की। सलमान के साथ 'एक लड़का एक लड़की' में वो दिखीं। गोविंदा के साथ उन्होंने कई सारी फिल्में की। लेकिन जल्दी वो फिल्मों से दूर भी हो गईं।
विज्ञापन

7 of 10
अश्विनी भावे - फोटो : सोशल मीडिया
अश्विनी भावे
कश्मीर की वादियों में बनी फिल्म 'हिना' को आप नहीं भूले होंगे। 1991 में हिना का किरदार निभाने वाली अश्विनी भावे इस फिल्म से छा गईं। लेकिन जब इस फिल्म के बाद उन्हें सफलता नहीं मिली तो उन्होंने दक्षिण की फिल्मों का रुख कर लिया।

8 of 10
anu aggarwal - फोटो : social media
अनु अग्रवाल
1990 में आई सुपरहिट फिल्म 'आशिकी' से अनु अग्रवाल ने करियर की जबर्दस्त शुरुआत की। लेकिन पहली फिल्म के बाद वो धीरे-धीरे इंडस्ट्री से गायब हो गईं। एक हादसे ने उनकी जिंदगी बदल दी। उन्होंने अपनी एक किताब में अपनी निजी जिंदगी के बारे में लिखा।

9 of 10
farheen - फोटो : file photo
फरहीन
फरहीन ने 'जान तेरे नाम'(1992) और 'सैनिक' (1993) जैसी फिल्मों में काम किया। लेकिन उनकी पारी लंबी नहीं चली। लेकिन आज वो एक सफल बिजनेस वुमेन हैं।
विज्ञापन

10 of 10
अंजला जावेरी - फोटो : file photo
अंजला जावेरी
अंजला जावेरी ने अक्षय खन्ना के साथ हिमालय पुत्र (1997) से करियर शुरु किया। हालांकि ये फिल्म हिट नहीं रही। लेकिन उनको खूब तारीफें मिलीं। वो 'प्यार किया तो डरना क्या' में साइड रोल में दिखीं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें