फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ponniyin Selvan BO Report: मंडे टेस्ट में 50 फीसदी घटा पोन्नियिन सेल्वन का कलेक्शन, चौथे दिन हुई महज इतनी कमाई

Tue, 04 Oct 2022 01:04 AM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

देशभर के सिनेमाघरों में चोल वंश के वैभव के साथ झंडे गाड़ने वाली पोन्नियिन सेल्वन मंडे टेस्ट में थोड़ी पिछड़ती नजर आई। 
विज्ञापन
1 of 6
PS-1 - फोटो : सोशल मीडिया
देशभर के सिनेमाघरों में चोल वंश के वैभव के साथ झंडे गाड़ने वाली पोन्नियिन सेल्वन मंडे टेस्ट में थोड़ी पिछड़ती नजर आई। शुरुआती तीन दिन में 100 करोड़ रुपये की कमाई करने वाली इस फिल्म के कलेक्शन में रविवार के मुकाबले सोमवार (3 अक्तूबर) को भारी गिरावट दर्ज की गई। इस रिपोर्ट में जानते हैं कि यह फिल्म सोमवार को कितनी कमाई कर पाई और रविवार के मुकाबले इसका कलेक्शन कितना घट गया? 
विज्ञापन

2 of 6
PS-1 - फोटो : सोशल मीडिया

मंडे टेस्ट में ऐसा रहा पीएस-1 का हाल

बॉक्स ऑफिस के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने सोमवार को 19.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, जो रविवार के मुकाबले करीब 50 फीसदी कम रहा। दरअसल, फिल्म ने रविवार को 39.2 करोड़ रुपये की कमाई की थी, जिसके बाद महज तीन दिन में इस मूवी का कलेक्शन 100 करोड़ रुपये के पार हो गया था। 


Bigg Boss 16: टीना दत्ता, मान्या सिंह और सौंदर्या पर भारी पड़ी एक गलती, बिग बॉस से मिली यह सजा

विज्ञापन

3 of 6
PS-1 - फोटो : सोशल मीडिया
अब तक इतनी हुई कमाई
चोल वंश के वैभव से रूबरू कराने वाली पोन्नियिन सेल्वन 1 यानी पीएस-1 30 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। पहले दिन यानी 30 सितंबर को इसने 36.5 करोड़ रुपये कमाए थे, जबकि 1 अक्तूबर को फिल्म का कलेक्शन 34.6 करोड़ रुपये रहा। अगर सोमवार के शुरुआती आंकड़ों को जोड़ लिया जाए तो यह फिल्म अब तक करीब 129.80 करोड़ रुपये कमा चुकी है। 


Amitabh Bachchan: बॉलीवुड में एंग्री यंग मैन के नाम से खूब मशहूर हुए अमिताभ, इन फिल्मों ने बनाया सुपरस्टार

4 of 6
PS-1 - फोटो : सोशल मीडिया
अब तक का कलेक्शन (सभी भाषाओं में)
30 सितंबर      36.5 करोड़
01 अक्तूबर     34.6 करोड़
02 अक्तूबर     39.2 करोड़ 
03 अक्तूबर     19.5 करोड़ (शुरुआती आंकड़े)

Kolkata: हिरासत में लिए गए फिल्म निर्माता कमलेश्वर मुखोपाध्याय, माकपा की बुक स्टॉल पर हमले का विरोध जताना पड़ा
 
विज्ञापन

5 of 6
PS-1 - फोटो : सोशल मीडिया
कहां हुई कितनी कमाई?
पीएस-1 की कमाई की बात करें तो इसने सबसे ज्यादा कलेक्शन तमिल भाषा में किया। सोमवार के शुरुआती आंकड़ों को जोड़ लिया जाए तो तमिल भाषा में यह फिल्म करीब 104.95 करोड़ रुपये कमा चुकी है। इसके बाद तेलुगू का नंबर आता है। इस भाषा में फिल्म ने अब तक करीब 12 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। वहीं, हिंदी में पीएस-1 का अब तक का कलेक्शन करीब 10 करोड़ रुपये का रहा है। इसके अलावा मलयालम में भी फिल्म ने करीब ढाई करोड़ रुपये कमा लिए हैं।

दुखद: स्टेज पर परफॉर्म करते-करते दुनिया से चले गए ओडिया सिंगर मुरली महापात्रा, लोगों को याद आए केके 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
PS-1 - फोटो : सोशल मीडिया
क्या है पीएस-1 की कहानी?
फिल्म 'पीएस 1' एक ऐतिहासिक ड्रामा है, जिसकी कहानी चोल साम्राज्य के गौरवशाली इतिहास पर आधारित है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह फिल्म करीब 500 करोड़ रुपये के बजट में बनाई गई। इस फिल्म के जरिए ऐश्वर्या राय बच्चन ने काफी वक्त बाद सिल्वर स्क्रीन पर वापसी की। वहीं, चिनाय विक्रम भी मुख्य भूमिका में हैं।

Bollywood Celebs: बॉलीवुड के इन सितारों की ज्यादा दिन तक नहीं टिकी शादी, कुछ ही समय में अलग हो गईं राहें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें