PS-1
- फोटो : सोशल मीडिया
विक्रम, जयम रवि, कार्थी, तृषा और ऐश्वर्या राय बच्चन जैसे सितारों से सजी इस फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त क्रेज दिखाई दे रहा है। 30 सितंबर 2022 को रिलीज हुई फिल्म ‘पोन्नियिन सेल्वन पार्ट वन’ने पहले ही दिन 36.50 करोड़ रुपये की शानदार ओपनिंग ली। वहीं दूसरे दिन भी फिल्म ने 34.60 करोड़ रुपये का कारोबार किया। फिल्म का तीसरे दिन (पहले इतवार) का कलेक्शन भी सामने आ गया है, जो कि पिछले दो दिनों के कलेक्शन से भी शानदार है। तीन दिनों के कलेक्शन को देखते हुए कहा जा सकता है कि दर्शकों पर अपना जादू चलाने में यह फिल्म कामयाब रही है।