मनोरंजन की दुनिया में रोजाना कुछ नया घटता है। प्रशंसक भी अपने चहेते सितारों के बारे में हर जानकारी रखना चाहते हैं। सिने जगत की हस्तियों की फिल्मों और टीवी शो के जरिए तो प्रशंसक उनसे जुड़े ही रहते हैं, साथ ही वे उनकी पर्सनल लाइफ से जुड़ी अपडेट पर भी पूरी नजर रखते हैं। दूसरी बात, सोशल मीडिया की आमद ने भी सितारों और फैंस के बीच की दूरी को काफी हद तक कम कर दिया है। अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए स्टार्स हर रोज चर्चा में बने रहते हैं। आज भी कई सितारों ने अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की हैं, तो चलिए 'फोटोज ऑफ द डे' में 10 तस्वीरों के जरिए बताते हैं आज का सेलिब्रिटी अपडेट।