मणिरत्नम के निर्देशन में बनी फिल्म 'पोन्नियिन सेल्वन' अपनी रिलीज के साथ ही जबरदस्त प्रदर्शन कर रही है। पहले ही दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन शानदार रहा। विक्रम, जयम रवि, कार्थी, तृषा और ऐश्वर्या राय बच्चन जैसे सितारों से सजी इस फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त क्रेज दिखाई दे रहा है। साउथ से लेकर हिंदी पट्टी तक फिल्म को अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। पहले दिन जहां फिल्म ने शानदार कमाई की, वहीं अब इसका दूसरे दिन का कलेक्शन भी सामने आ गया है।