छोटे पर्दे से अपने करियर की शुरुआत कर बड़े पर्दे तक का सफर तय करने वाली अभिनेत्री हिना खान आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। हिना अपने पहले ही टीवी शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ से लोगों के दिलों में जगह बनाने में कामयाब हो गई थीं। टीवी पर संस्कारी बहू के अवतार में नजर आने वाली हिना असल जिंदगी बेहद हॉट और ग्लैमरस हैं। आज अभिनेत्री के जन्मदिन के मौके पर हम आपको उनकी पर्सनल से लेकर प्रोफेशनल लाइफ के बारे में बताने जा रहे हैं।