वेटरन एक्टर जितेंद्र एक विवाद में बुरे फंसते नजर आ रहे हैं। 75 वर्षीय इस एक्टर पर उनकी चचेरी बहन ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। जिसके बाद हिमाचल प्रदेश पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
2 of 8
पीड़िता जितेंद्र की चचेरी बहन हैं। उनके मुताबिक जब वह 18 साल की थी तब 28 साल के जितेंद्र ने उनसे यौन दुर्व्यवहार किया था। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक पीड़िता ने अपने माता-पिता के देहांत के बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराने का फैसला किया, ताकि उन्हें अपने भतीजे की करतूत जानकर दुख न पहुंचे।
विज्ञापन
3 of 8
पुलिस को की गई शिकायत के मुताबिक, जितेंद्र पीड़िता को उसके पिता की परमिशन से फिल्म की शूटिंग दिखाने ले गए थे। जिसके बाद होटल में उन्होंने रात में नशे की हालत में पीड़िता के साथ यौन दुर्व्यवहार किया। शिकायत के बाद पीड़िता और उसके परिवार ने न्याय के साथ ही अपनी पहचान छिपाए रखने की बात कही है।
4 of 8
इस पुराने मामले में इतने साल बाद आरोप लगने के बाद जितेंद्र की पर्सनल लाइफ भी चर्चा का विषय बन चुकी है। 'हातिम ताई', 'औलाद', 'हिम्मत वाला' जैसी फिल्मों में काम करने वाले जितेंद्र की लव लाइफ भी खूब चर्चाओं में थी। आइए उस पर डालते हैं एक नजर...
विज्ञापन
5 of 8
JITENDRA
वाइफ शोभा कपूर से शादी करने से पहले जितेंद्र का नाम जया प्रदा, श्रीदेवी और हेमा मालिनी के साथ भी जुड़ा। शादी तय होने के बाद भी वह हेमा मालिनी से इश्क करते थे। जब इस बात की भनक जितेंद्र की मंगेतर और बचपन की दोस्त शोभा कपूर को लगी तो उन्होंने धर्मेंद्र के जिम्मे हेमा को समझाने का काम सौंपा।
विज्ञापन
6 of 8
फिल्म 'दुल्हन' की शूटिंग के दौरान जितेंद्र और हेमा ने साथ में काफी अच्छा समय बिताया। शूटिंग खत्म होने के बाद जितेंद्र अपने माता-पिता को लेकर हेमा के घर पहुंच गए। दोनों के घरवाले बात ही कर रहे थे कि तभी धर्मेंद्र का फोन आया। उन्होंने हेमा पर गुस्सा निकालते हुए कहा कि वो फैसला लेने से पहले उनसे मिलें।
विज्ञापन
7 of 8
अब हेमा काफी परेशान हो गई थीं। उन्हें देखकर जितेंद्र को लगा कि कहीं हेमा अपना फैसला बदल ना दें इसलिए उन्होंने उसी दिन तिरुपति मंदिर में शादी करने का फैसला लिया। अभी हेमा इस बारे में सोच ही रही थीं कि फिर से फोन की घंटी बजी। इस बार जितेंद्र की गर्लफ्रेंड शोभा का फोन था। उन्होंने जितेंद्र को अपने प्यार का वास्ता देकर शादी ना करने को कहा।
अब हेमा के घर पर लगातार कभी शोभा तो कभी धर्मेंद्र का फोन आने लगा। इतना ही नहीं धर्मेंद्र तो फ्लाइट पकड़कर हेमा के घर चेन्नई जा पहुंचे। फिर क्या था, जितेंद्र का हेमा से शादी करने का सपना अधूरा रह गया। इसके बाद जितेंद्र ने अपनी गर्लफ्रेंड शोभा से 1976 में शादी कर ली। मशहूर प्रोड्यूसर एकता कपूर और एक्टर तुषार कपूर के रूप में जितेंद्र-शोभा दो बच्चों के माता-पिता हैं।