फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गिरफ्तार करने आई पुलिस को शाहरुख ने समझ लिया था अपना फैन, जेल में बितानी पड़ी थी रात

Sat, 30 Jan 2021 01:52 PM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Shahrukh Khan - फोटो : Social Media

शाहरुख खान की फिल्म 'जीरो' के बाद से अभी तक उनकी कोई भी फिल्म रिलीज नहीं हुई है। लेकिन जल्द ही शाहरुख फिल्म 'पठान' के साथ बड़े पर्दे पर वापसी करने वाले हैं। शाहरुख खान की फैन फॉलोइंग सिर्फ देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी हैं। बात करते हैं उस किस्से की जब शाहरुख खान को गिरफ्तार करने आई पुलिस को वे अपना फैन समझ बैठे थे।

विज्ञापन

2 of 5
शाहरुख खान - फोटो : पीटीआई

दरअसल, 1993 में रिलीज हुई फिल्म 'माया मेमसाहब' में शाहरुख को फिल्म के निर्देशक केतन मेहता की बीवी दीपा साही के साथ एक रोमांटिक सीन करना था। वह 90 के दशक की बोल्ड फिल्म मानी जाती है, जिसमें शाहरुख खान के साथ-साथ कई कलाकारों ने भी बोल्ड सीन्स किए थे। इसी बात को लेकर एक मैग्जीन ने आर्टिकल छाप दिया कि निर्देशक ने अपनी बीवी को शाहरुख के साथ एक रात बिताने को कहा ताकि वे एक-दूसरे को अच्छे से जान जाएं और सीन शूट करने में कोई परेशानी न आए।

विज्ञापन

3 of 5
shahrukh khan - फोटो : bollywoodlife

बस फिर क्या था इस लेख को पढ़कर शाहरुख बहुत नाराज हो गए औ मैगजीन के ऑफिस जाकर उन्होंने लेखक को जान से मारने की धमकी दे डाली। वहीं कुछ वक्त पहले शाहरुख खान ने एक शो में खुद कहा था कि लेख पढ़ने के बाद वह अपना आपा खो बैठे थे और गुस्से में गाली-गलौच भी कर आए थे।

4 of 5
shahrukh khan - फोटो : indian express

इसके बाद एक फिल्म की शूटिंग के दौरान कुछ पुलिसकर्मी उनके सेट पर पहुंचे और उनको अपने साथ चलने को कहने लगे। मजेदार बात यह थी कि शाहरुख को पहले लगा कि वह पुलिसवाले उनके फैंस हैं और इसलिए उनसे मिलने आए हैं। लेकिन बाद में उन्हें एहसास हुआ कि वह उन्हें मैग्जीन के एडिटर की शिकायत पर गिरफ्तार करने आए हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
shahrukh khan
शाहरुख ने आगे बताया कि फिर मैं उनके साथ चला गया और मैंने पहली बार सेल देखी जो बहुत छोटी सी जगह पर बनी थी। वहां आप मल-मूत्र देख सकते थे। बता दें कि शाहरुख को एक दिन पुलिस हिरासत में बिताना पड़ा और बाद में उन्हें बेल मिल गई थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें