सिद्धार्थ निगम और सलमान खान
- फोटो : social media
वर्कआउट के दौरान सलमान खान ने सिद्धार्थ से उनकी सैलरी के बारे में बात की। उसके बाद जब सिद्धार्थ ने उन्हें अपना सैलरी अमाउंट बताया तो भाईजान को काफी झटका लगा था। सलमान को उनकी दरियादिली के लिए जाना जाता है। बस फिर क्या था उन्होंने सैलरी बढ़वाने को लेकर सिद्धार्थ की काफी मदद की। कुछ समय बाद एक इंटरव्यू में सिद्धार्थ ने बताया कि, सलमान खान से इस बारे में बातचीत होने के बाद उनकी सैलरी में बड़ा उछाल आया था। उस समय उन्हें सीरियल 'अशोक' में काम करते हुए एक साल हो चुका था।