सुंदर दिखने के लिए लोग क्या नहीं करते। खासकर जब बात पर्दे पर खूबसूरत दिखने की हो तो लोग बहुत कुछ कर गुजरते हैं। कुछ यही हाल बॉलीवुड में अभिनेत्रियों के भी हैं। प्लास्टिक सर्जरी जैसे बड़े ऑपरेशन तो बॉलीवुड सेलिब्रिटिज के लिए आम बात है। अपने लुक को हर एंगल से परफेक्ट बनाने के लिए ये छोटी बड़ी सर्जरी करवाते रहते हैं। लेकिन कई बार इनका परिणाम उलटा पड़ जाता है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 12
बॉलीवुड अभिनेत्रियों की प्लास्टिक सर्जरी
- फोटो : Social media
हसीन दिखने की चाहत में कई लोग प्लास्टिक सर्जरी करवाकर अपने नैन-नक्श ही बिगाड़ लेते हैं। बी टाउन में भी कई अभिनेत्रियों ने समय समय पर ये सर्जरी करवाई। लेकिन किसी इसे स्वीकारा तो कइयों ने महीनों तक खुद को मीडिया से छिपाए रखा। लेकिन सर्जरी के कारण चर्चा में बनी रहीं।
विज्ञापन
3 of 12
ऐश्वर्या राय बच्चन
- फोटो : Social media
ऐश्वर्या राय बच्चन
सबसे पहले बात करेंगे फिल्म जगत की सबसे हसीन अदाकारा ऐश्वर्या राय की। कहा जाता है कि मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने के बाद बॉलीवुड का हिस्सा बनने पर ऐश्वर्या राय बच्चन ने ब्यूटी सर्जरी का सहारा लिया, ताकि स्क्रीन पर उनकी खूबसूरती और अधिक आकर्षक दिखे। एक दफा करण जौहर के चैट शो पर इमरान हाशमी ने ऐश्वर्या को प्लास्टिक कहकर हलचल मचा दी थी। कयास लगाए जाने लगे थे कि उन्होंने सर्जरी करवाई है हालांकि ऐश ने सार्वजनिक तौर पर इस बात को स्वीकार नहीं किया कि उन्होंने सुंदरता बढ़ाने के लिए सर्जरी का सहारा लिया है।
4 of 12
शिल्पा शेट्टी
- फोटो : शिल्पा शेट्टी
शिल्पा शेट्टी
शिल्पा शेट्टी भले ही फिल्मों से दूर हैं, लेकिन उनकी फिटनेस 45 साल की उम्र में भी मानों 25 साल की है। उनकी खूबसूरती के लोग आज भी दीवाने हैं। कहा जाता है कि खूबसूरत हंसी और आकर्षक आंखों वाली शिल्पा दो बार अपनी नाक की सर्जरी करा चुकी हैं। इसके जरिए उन्होंने अपने चेहरे को आकर्षक बनाया और इससे उनके फीचर्स और भी शार्प नजर आने लगे। माना जाता है कि इससे शिल्पा के करियर को एक बेहतर बूस्ट मिला। इन सर्जरी के बाद वो स्क्रीन पर और भी आकर्षक नजर आने लगीं थी।
विज्ञापन
5 of 12
प्रियंका चोपड़ा
- फोटो : Social media
प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका चोपड़ा आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। लेकिन मिस वर्ल्ड बनने के बाद जब उन्होंने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत की तो कैमरे पर अधिक सुंदर दिखने के लिए सर्जरी करवाई। रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रियंका ने नाक और होंठ की सर्जरी के साथ ही कई दूसरे क्लिनिकल ट्रीटमेंट्स को अपनाया है। वहीं उन्होंने हाल ही में लॉन्च हुई उनकी किताब ‘अनफिनिश्ड’ में भी इसका जिक्र किया है। उन्होंने लिखा है कि इस सर्जरी के लिए काफी मजाक सहना पड़ा। बताया है कि उनकी नाक की नेजल केविटी में क्लिप मिला था, जिसे हटवाने ने डॉक्टर के पास गई थीं। इसमें डॉक्टर से बड़ी गलती हो गई और उससे नाक की ब्राइड हट गई, जिस वजह से उनकी नाक का ब्रिज डैमेज हो गया। जब पट्टी खुली तो वह खुद को देखकर स्तब्ध रह गईं। क्योंकि उनका चेहरा बदल चुका था। इसे सुधरवाने के लिए उन्होंने कई सर्जरी करवाई। लेकिन इन सबके बीच उन्हें बहुत ट्रोल किया गया जिससे उनका आत्मविश्वास टूट गया। बाद में प्रियंका ने खुद को संभाला।
विज्ञापन
6 of 12
कटरीना कैफ
- फोटो : कटरीना कैफ
कटरीना कैफ
प्लास्टिक सर्जरी के मामले में कटरीना कैफ भी अछूती नहीं है। इसको लेकर कटरीना ने खूब सुर्खियां बटोरी हैं। हालांकि, उन्होंने कभी इस बात को स्वीकार नहीं किया कि उन्होंने प्लास्टिक सर्जरी कराई हैं। कहा जाता है कि कटरीना ने ‘लिप फिलर्स’ और ‘नोज जॉब’ कराया था।
विज्ञापन
7 of 12
कंगना रणौत
- फोटो : कंगना रणौत
कंगना रणौत
इस लिस्ट में बॉलीवुड की क्वीन कंगना रणौत भी इससे अछूती नहीं हैं। अगर आप सोचते हैं कंगना हमेशा से इतनी खूबसूरत हैं तो आप गलत हैं। उन्होंने पहले लिप सर्जरी करवाई थी इसके बाद उन्होंने ब्रेस्ट इंप्लांट भी करवाया। कहते हैं उन्होंने पलकों की भी सर्जरी करवाई थी।
8 of 12
अनुष्का शर्मा
- फोटो : Social media
अनुष्का शर्मा
बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री और भारतीय क्रिकेट कप्तान विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा भी इस प्रक्रिया से गुजर चुकी हैं। शाहरुख खान के साथ आई उनकी पहली फिल्म ‘रब ने बना दी जोड़ी’ के बाद उनके होंठ काफी अलग दिखाई दिए। जब वह करण जौहर के शो ‘कॉफी विद करण’ पर पहुंची तो उन्हें हंसने तक में दिक्कत हो रही थी। होंठ का आकार पहले से बिल्कुल अलग था जिसने उनके चेहरे को काफी बदल दिया था। इसके लिए उन्होंने ट्रोलर्स का खूब सामना करना पड़ा। लोग उनके होंठ के आकार की वजह से उन्हें ‘डोनॉल्ड डक’ कहकर बुलाने लगे थे। हालांकि, अनुष्का ने बाद में इस पर अपना पक्ष रखा। कहा कि बाकी लोगों की तरह वह भी एक इंसान हैं और दूसरों की तरह वे भी पर्फेक्ट नहीं है। बता दें कि अनुष्का ने लिप सर्जरी कराई थी, जिससे हुआ बदलाव लोगों को पसंद नहीं आया।
9 of 12
आयशा टाकिया
- फोटो : Social media
आयशा टाकिया
आयशा टाकिया जब बड़े पर्दे पर उतरी थीं, तो उन्होंने अपनी मासूम अदाओं से सबका दिल जीत लिया था। लेकिन उनकी ये मासूमियत कुछ ही वक्त में गायब होती नजर आई। नोटिस किया गया कि उन्होंने ब्रेस्ट सर्जरी करवाई है। चेहरे की सर्जरी के बाद आयशा के बिगड़े नैन-नक्श की वजह से मानों वह दर्शकों के दिल से उतर गई हों। इसके बाद आयशा पर्दे पर कोई जलवा भी नहीं बिखेर सकीं।
10 of 12
नरगिस फाखरी
- फोटो : Social media
नरगिस फाखरी
नरगिस फाखरी को बॉलीवुड से पहले 'अमेरिकाज टॉप मॉडल' में देखा गया था। इसमें वो बिल्कुल अलग नजर आई थीं। बॉलीवुड में आने के बाद नरगिस के लुक पहले से अलग थे। उन्होंने होंठ और नाक की सर्जरी करवाई थी।
11 of 12
वाणी कपूर
- फोटो : Social media
वाणी कपूर
फिल्म 'बेफिक्रे' की रिलीज के बाद वाणी कपूर का नया लुक काफी चर्चा में था। सर्जरी के बाद आए बदलाव के कारण सबकी नजर उनके चेहरे पर जा रही थी। वाणी ने अपने होंठ और गालों की सर्जरी करवाई थी। हालांकि उन्होंने इस बात से इनकार किया था।
साउथ फिल्म इंडस्ट्री से लेकर बॉलीवुड तक में धमाल मचाने वालीं श्रुति हासन ने भी सर्जरी करवाई। उन्होंने अपने होंठ और नाक की सर्जरी करवाई, जिसके बाद श्रुति को पुराने वाले लुक से पहचानना मुश्किल हो गया।