फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिंकू शर्मा हत्या मामले में कंगना रणौत ने फिर से अरविंद केजरीवाल पर साधा निशाना, बोलीं- 'सिर्फ राम-राम कहने के लिए..'

Sun, 14 Feb 2021 11:33 AM IST
अमरीन हुसैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कंगना रणौत, अरविंद केजरीवाल - फोटो : Social media

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत आजकल फिल्मों से ज्यादा सोशल मीडिया पर अपनी सक्रियता के कारण चर्चा में रहती हैं। एक बार फिर से उन्होंने ट्वीट के जरिए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा है। रिंकू शर्मा हत्या मामले में कंगना लगातार अरविंद केजरीवाल पर आक्रामक रुख अख्तियार किए हुई हैं।

विज्ञापन

2 of 5
कंगना का ट्वीट - फोटो : Twitter- @Teamkangana
कंगना ने ट्विटर पर एक महिला का वीडियो शेयर किया है जो रिंकू शर्मा के बारे में बता रही हैं। उन्होंने अरविंद केजरीवाल को निशाना बनाते हुए कहा कि 'अरविंद केजरीवाल शर्म कीजिए! यह सबकुछ आपकी अल्पसंख्यक राजनीति की वजह से हुआ है। उन्हें लगता है कि दिल्ली उनकी जिहादी सत्ता है। सिर्फ राम-राम कहने के लिए खुलेआम हत्या कर दी गई। वह अपने परिवार को पालने वाला अकेला लड़का था जो अच्छे व्यवहार का था।'
विज्ञापन

3 of 5
कंगना रणौत - फोटो : Twitter- @Teamkangana
इससे पहले भी कंगना ने सीएम केजरीवाल पर तंज कसा था। कंगना ने ट्वीट करते हुए लिखा- 'अरविंद केजरीवाल जी रिंकू शर्मा के पिता के दर्द को महसूस करें और अपने बच्चों या परिवार के सदस्यों के बारे में सोचें...किसी दिन कोई और हिंदू जय श्री राम कहने पर सामूहिक रूप से मार दिया जाएगा।' 

4 of 5
kangana - फोटो : instagram
रिंकू शर्मा की हत्या के बाद पूरे देश में सियासत गर्म है। मामले में एक बड़ा वर्ग आरोप लगा रहा है कि उसकी हत्या राम मंदिर के लिए चंदा मांगने की वजह से हुई है। हालांकि पुलिस की थ्योरी इससे बिल्कुल अलग है। पुलिस के मुताबिक एक जन्मदिन पार्टी में रिंकू पर चाकू से हमला हुआ था और उस पर हमला करने वाले सभी लोग उसे जानते थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
kangana - फोटो : instagram
इस घटना के बाद से अभिनेत्री कंगना रणौत लगातार ट्वीट कर रही हैं और इस मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को असफल बता रही हैं। हालांकि कंगना अरविंद केजरीवाल को सलाह देकर ट्रोल भी हो रही हैं। कई यूजर्स ने लिखा है- केजरीवाल जी को अपना काम अच्छे से पता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें