प्रियंका चोपड़ा
- फोटो : Social media
प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका चोपड़ा आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। लेकिन मिस वर्ल्ड बनने के बाद जब उन्होंने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत की तो कैमरे पर अधिक सुंदर दिखने के लिए सर्जरी करवाई। रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रियंका ने नाक और होंठ की सर्जरी के साथ ही कई दूसरे क्लिनिकल ट्रीटमेंट्स को अपनाया है। वहीं उन्होंने हाल ही में लॉन्च हुई उनकी किताब ‘अनफिनिश्ड’ में भी इसका जिक्र किया है। उन्होंने लिखा है कि इस सर्जरी के लिए काफी मजाक सहना पड़ा। बताया है कि उनकी नाक की नेजल केविटी में क्लिप मिला था, जिसे हटवाने ने डॉक्टर के पास गई थीं। इसमें डॉक्टर से बड़ी गलती हो गई और उससे नाक की ब्राइड हट गई, जिस वजह से उनकी नाक का ब्रिज डैमेज हो गया। जब पट्टी खुली तो वह खुद को देखकर स्तब्ध रह गईं। क्योंकि उनका चेहरा बदल चुका था। इसे सुधरवाने के लिए उन्होंने कई सर्जरी करवाई। लेकिन इन सबके बीच उन्हें बहुत ट्रोल किया गया जिससे उनका आत्मविश्वास टूट गया। बाद में प्रियंका ने खुद को संभाला।