फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मैंने प्यार किया' के लिए सलमान नहीं थे पहली पसंद, इस एक्टर की वजह से ही बॉलीवुड को मिला था 'प्रेम'

Sun, 18 Nov 2018 09:21 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
मैंने प्यार किया
साल 1998 में आई सुपरहिट फिल्म 'मैंने प्यार किया' तो आपको याद ही होगी। जहां फिल्म में प्रेम का किरदार निभा सलमान खान रातों रात स्टार बन गए थे। मासूम सी भाग्यश्री महज 20 साल की उम्र में ही लोगों के दिलों पर राज करने लगी थीं। फिल्म में भाग्यश्री और सलमान की जोड़ी को फैंस ने काफी पसंद किया था। लेकिन क्या आप जानते हैं अगर इस एक एक्टर ने सूरज बड़जात्या की फिल्म को ना नहीं कहा होता तो आज सलमान का दूसरा नाम प्रेम नहीं होता।
विज्ञापन

2 of 5
मैंने प्यार किया
जिस फिल्म से सलमान ने डेब्यू किया था उसमें प्रेम का रोल पीयूष मिश्रा को ऑफर हुआ था। लेकिन पीयूष मिश्रा ने इसे करने से मना कर दिया। पीयूष ने साहित्य आज तक में बताया- 'मुझे नहीं पता कि मैंने क्यों 'मैंने प्यार किया' नहीं की। डायरेक्टर सूरज बड़जात्या ने मुझे बुलाया था। मैं नहीं गया। लीड एक्ट्रेस भाग्यश्री पहले से ही फाइनल हो गई थीं। लीड एक्टर फाइनल नहीं हुआ था।
विज्ञापन

3 of 5
piyush mishra
पीयूष मिश्रा ने आगे बताया- सूरज बड़जात्या मुझे लॉन्च करना चाहते थे। मैं उस समय अच्छा दिखता था, लेकिन मुझे सच में नहीं पता कि मैंने वह ऑफर क्यों नहीं लिया। मैं कोई बेवकूफ नहीं हूं जो ऐसे मौके को हाथ से जाने दे। लोग कहते हैं कि मैंने थिएटर की वजह से इस फिल्म को नहीं किया, लेकिन यह सच नहीं है। मुझे यह करना चाहिए था।'

4 of 5
पीयूष मिश्रा
हालांकि 'मैंने प्यार किया' से अब तक, सलमान ने इंडस्ट्री में लंबा सफर तय किया है। बताया जाता है जब पीयूष मिश्रा ने इस फिल्म को न कह दिया था उसके बाद सलमान से इस फिल्म के लिए ऑडिशन लिया गया। हालांकि उस वक्त इस फिल्म में उनके को स्टार रहे मोहनीश बहल ने कह दिया था कि फिल्म फ्लॉप है, लेकिन सलमान को विश्वास था कि फिल्म हिट होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मैंने प्यार किया
'मैंने प्यार किया' 1988 में रिलीज हुई थी। फिल्म को रिलीज हुए बेशक 30 साल हो गए पर सच तो यह है कि इस फिल्म का जादू अब भी दर्शकों के एक बड़े तबके पर हावी है। इस फिल्म के लिए सलमान को बेस्ट डेब्यू का अवार्ड भी मिला था और तब से लेकर आज तक उनकी यात्रा लगातार जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें