राजकुमार राव और पत्रलेखा
- फोटो : सोशल मीडिया
शादी के बाद कपल का पोस्ट
राजकुमार राव ने शादी के बाद कुछ फोटोज शेयर कर लिखा, 'आखिरकार 11 साल की दोस्ती, प्यार, रोमांस और मस्ती के बाद... मैंने अपनी सबकुछ के साथ शादी कर ली है। मेरी सोलमेट, मेरी सबसे अच्छी दोस्त, मेरी परिवार। आज तुम्हारा पति कहलाने से बड़ी कोई खुशी नहीं है।' वहीं, पत्रलेखा ने फोटो शेयर करते हुए लिखा 'आज सब कुछ... मेरा प्रेमी, अपराध में मेरा साथी, मेरा परिवार, मेरी आत्मा ... पिछले 11 सालों से मेरा सबसे अच्छा दोस्त! आपकी पत्नी होने से बड़ी कोई भावना नहीं है!'