फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Photos Of The Day: रुबीना का गॉर्जियस लुक और गाउन में ग्लैमरस लगीं तेजस्वी, पढ़ें आज का सेलिब्रिटी अपडेट

Tue, 29 Nov 2022 08:43 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
रुबीना दिलैक, तेजस्वी प्रकाश - फोटो : Instagram
मनोरंजन जगत में आए दिन कुछ नया और बड़ा होता रहता है। सेलेब्स की प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ पर्सनल लाइफ में भी रोज नया मोड़ आता है, जिनका अपडेट वह अपने फैंस के साथ साझा करते हैं। अपने पसंदीदा सितारों से मिलने वाले इन अपडेट्स के लिए फैंस भी हमेशा उत्सुक रहते हैं और दिल खोल कर सेलेब्स की तस्वीरों पर प्यार लुटाते हैं। ऐसे में हम रोज आपके लिए अपने पसंदीदा स्टार्स की तस्वीरें लेकर आते हैं। तो चलिए 10 तस्वीरों के माध्यम से जानते हैं आज किस स्टार ने क्या अपडेट दिया है...
विज्ञापन

2 of 11
नेहा धूपिया - फोटो : Instagram
नेहा धूपिया
नेहा धूपिया इन दिनों फिल्मी पर्दे से दूर अपनी पारिवारिक जिंदगी का आनंद ले रही हैं। लेकिन वह आए दिन सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें साझा कर फैंस को अपडेट देती रहती हैं। नेहा धूपिया ने आज भी कुछ तस्वीरें साझा की है, जिनमें उनका स्टाइलिश अवतार देखने को मिल रहा है। नेहा धूपिया इंडो वेस्टर्न ड्रेस में कमाल लग रही हैं।
Malaika Arora: मलाइका अरोड़ा-पीएम मोदी की मुलाकात का वीडियो वायरल? हैरान यूजर्स पूछ रहे सवाल
विज्ञापन

3 of 11
करिश्मा कपूर - फोटो : Instagram
करिश्मा कपूर
अपने जमाने की पॉपुलर अभिनेत्री करिश्मा कपूर काफी समय से फिल्मी पर्दे से दूर हैं, लेकिन वह सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं। अक्सर अपना बोल्ड अवतार लोगों को दिखाने वाली करिश्मा कपूर लेटेस्ट तस्वीरों में पहाड़ों के बीच सफेद सूट पहने दिखाई दे रही हैं। इन तस्वीरों में अभिनेत्री का नो मेकअप लुक नजर आ रहा है।

4 of 11
सोनाक्षी सिन्हा - फोटो : Instagram
सोनाक्षी सिन्हा
बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा भी इन दिनों अक्सर फैंस को अपने अलग-अलग अंदाज से रूबरू करा रही हैं। सोनाक्षी ने लेटेस्ट तस्वीरों में अपना ट्रेडिशनल अवतार लोगों को दिखाया है। इन तस्वीरों में सोनाक्षी माथे पर टीका पहने लहंगे में अपनी अदाएं दिखा रही हैं।
Hollywood: हॉलीवुड स्टार क्लेरेंस गिलार्ड जूनियर का निधन, 66 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
विज्ञापन

5 of 11
अदा शर्मा - फोटो : Instagram
अदा शर्मा
बॉलीवुड में '1920' और 'कमांडो' जैसी फिल्मों में काम कर पहचान बनाने वाली अदा शर्मा अपने बोल्ड लुक्स के लिए सुर्खियों में बनी रहती हैं। अदा शर्मा ने आज अपना एक अनदेखा अंदाज लोगों को दिखाया है। तस्वीरों में अदा शर्मा बच्चों की तरह शीशे से तरह-तरह के चेहरे बना देखती नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों में अदा काफी खूबसूरत लग रही हैं।
विज्ञापन

6 of 11
नेहा मलिक - फोटो : Instagram
नेहा मलिक
भोजपुरी इंडस्ट्री की बोल्ड अभिनेत्रियों में शुमार नेहा मलिक अक्सर अपने बोल्ड लुक्स से लोगों का दिल धड़काती हैं। अभिनेत्री की अदाएं फैंस के दिलों को घायल कर देती हैं। आज भी अभिनेत्री ने अपनी कुछ तस्वीरें साझा की हैं, जिनमें वह ग्रीन कलर की वन पीस ड्रेस पहने दिखाई दे रही हैं। प्लेन में गॉग्ल्स लगाकर बैठीं नेहा मलिक बोल्ड और ब्यूटिफुल लग रही हैं।
Filmy Wrap: जॉर्जिया-अरबाज के ब्रेकअप की अटकलें और कश्मीर फाइल्स पर बवाल, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 खबरें
विज्ञापन

7 of 11
काजल राघवानी - फोटो : Instagram
काजल राघवानी
भोजपुरी अभिनेत्री काजल राघवानी खूबसूरती के मामले में किसी से कम नहीं हैं। काजल ने इंडियन से लेकर वेस्टर्न तक सभी लुक्स में कहर बरपाती हैं। लेटेस्ट तस्वीरों में काजल लाल साड़ी पहने अपनी अदाएं दिखाती नजर आ रही हैं। काजल हमेशा की तरह इन तस्वीरों में काफी खूबसूरत लग रही हैं। 

8 of 11
तेजस्वी प्रकाश - फोटो : इंस्टाग्राम
तेजस्वी प्रकाश
'बिग बॉस 15' की विजेती और अभिनेत्री तेजस्वी प्रकाश आए दिन अपनी ड्रेसिंग सेंस और लुक्स के कारण खबरों में बनी रहती हैं। आज भी अभिनेत्री का एक लेटेस्ट लुक सामने आया है, जिसमें वह किसी अपसरा से कम नहीं लग रही हैं। तेजस्वी ने पेस्टल कलर का गाउन पहने कुछ तस्वीरें साझा की हैं, जिनमें वह अपनी कर्वी फिगर फ्लॉन्ट करती दिखाई दे रही हैं।
Kashmir Files Controversy: IFFI जूरी हेड के बयान पर बवाल, बोर्ड ने झाड़ा पल्ला तो भड़का इस्राइल, स्वरा का समर्थन

9 of 11
मोनालिसा - फोटो : Instagram
मोनालिसा
भोजपुरी क्वीन के नाम से पहचानी जाने वाली अभिनेत्री मोनालिसा हर दिन अपने लुक्स से लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती हैं। बढ़ती उम्र को मात दे रहीं मोनालिसा ने आज साड़ी में फोटोज साझा की हैं, जिनमें उनका कातिलाना अंदाज दिखाई दे रहा है। व्हाइट साड़ी में मोनालिसा काफी सुंदर लग रही हैं।

10 of 11
रुबीना दिलैक - फोटो : Instagram
रुबीना दिलैक
टीवी की पसंदीदा बहू, अभिनेत्री रुबीना दिलैक अपनी खूबसूरती से लोगों का मन मोह लेती हैं। पिछले दिनों वह झलक दिखलाजा के कारण सुर्खियों में बनी हुई थीं, लेकिन आज चर्चा उनके लुक की हो रही है। अभिनेत्री अपनी लेटेस्ट तस्वीरों में पेस्टल कलर की साड़ी में अपनी कातिलाना फिगर फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। न्यूड मेकअप और नेकलेस साथ रुबीना ने अपने लुक को कंप्लीट किया है।
Hashiye Ke Superstar 8: बिजनौर की बिटिया का मुंबई में बजा डंका, काजोल की कमाल मिमिक्री करने वाली सीमा की कहानी
विज्ञापन

11 of 11
अदा खान - फोटो : Instagram
अदा खान 
टीवी पर कई सीरियल्स में काम कर चुकीं अदा खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। अभिनेत्री आए दिन अपनी तस्वीरें साझा करती रहती हैं। आज भी अभिनेत्री ने अपनी एक तस्वीर साझा की है, जिसमें वह काउच पर बैठी शर्माती दिखाई दे रही हैं। व्हाइट साड़ी में अदा की खूबसूरती देखते ही बन रही है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें