फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: जॉर्जिया-अरबाज के ब्रेकअप की अटकलें और कश्मीर फाइल्स पर बवाल, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 खबरें

Tue, 29 Nov 2022 07:45 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
Arbaaz Khan-Giorgia Andriani,The Kashmir Files - फोटो : सोशल मीडिया
मनोरंजन की दुनिया में हर दिन कुछ नया होता रहता है। फिल्मी सितारे और तमाम फिल्में अलग-अलग कारणों से चर्चा में रहते हैं। कोई स्टार अपनी निजी जिंदगी को लेकर मीडिया का ध्यान आकर्षित करता है तो कोई फिल्म अपनी कहानी और स्टारकास्ट को लेकर। फिल्मी रैप के जरिए हम आपको दिन भर की मनोरंजन की 10 बड़ी खबरों की जानकारी देते हैं। तो चलिए जानते हैं आज मनोरंजन जगत में क्या कुछ हुआ...
विज्ञापन

2 of 11
Arbaaz Khan, Giorgia Andriani - फोटो : सोशल मीडिया

अरबाज खान और जॉर्जिया एंड्रियानी अपने रिश्ते को लेकर सुर्खियों में हैं। अरबाज और जॉर्जिया काफी समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं और दोनों अक्सर क्वालिटी टाइम बिताते हुए स्पॉट हो जाते हैं। सोशल मीडिया पर अक्सर अरबाज और जॉर्जिया की शादी की खबरें उठती हैं लेकिन अब दोनों से जुड़ी एक शॉकिंग खबर आई है। दावा है कि अरबाज और जॉर्जिया का ब्रेकअप हो गया। यह सब जॉर्जिया के एक स्टेटमेंट के बाद ही कहा जा रहा है।
Arbaaz-Giorgia: 22 साल छोटी गर्लफ्रेंड से अरबाज खान का ब्रेकअप? जॉर्जिया बोलीं- हम सिर्फ अच्छे दोस्त

 

विज्ञापन

3 of 11
द कश्मीर फाइल्स - फोटो : सोशल मीडिया

एक बार फिर 'द कश्मीर फाइल्स' पर विवाद शुरू हो गया है। नौ महीने पहले सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली विवेक अग्निहोत्री की फिल्म एक बार फिर चर्चाओं में आ गई है। दरअसल, हाल ही भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल के ज्यूरी हेड नदव लापिड ने कश्मीरी पंडितों के नरसंहार को सबके सामने उजाकर करने वाली फिल्म को भद्दी और प्रोपेगेंडा पर आधारित फिल्म बताकर एक नई बहस को जन्म दे दिया है। सोशल मीडिया पर फिल्म मेकस के पक्ष और विपक्ष में आवाज उठने लगी है। आइए जानते हैं अनुपम खेर से लेकर विवेक अग्निहोत्री तक किसने क्या कहा...
Kashmir Files Controvery: IFFI जूरी हेड के बयान पर बवाल, बोर्ड ने झाड़ा पल्ला तो भड़का इस्राइल, स्वरा का समर्थन

 

4 of 11
2.0 - फोटो : Social media

साउथ सुपरस्टार रजनीकांत और अभिनेता अक्षय कुमार की साइंस फिक्शन एक्शन फिल्म आए एक लंबा समय बीत चुका है। लेकिन फिर भी लोगों के बीच इसकी दीवानगी देखने लायक है। साल 2018 में रिलीज हुई यह फिल्म कई मायनों में खास थी, जिसे कोई नहीं झुठला सकता है। बेहतरीन टेक्नोलॉजी और टेक्नीक्स से बनी इस फिल्म में जहां लोगों को दो सुपरस्टार्स को एक साथ देखने का मौका मिला था, वहीं पहली बार अक्षय कुमार को विलेन के रूप में देखा गया था। इस फिल्म को रिलीज हुए चार साल पूरे हो गए हैं और इस खास मौके को चिन्हित करने के लिए निर्माताओं ने सोशल मीडिया का सहारा लिया है।
2.0: रजनीकांत और अक्षय कुमार की फिल्म रिलीज को हुए चार साल, धर्मा प्रोडक्शन्स ने पोस्टर साझा कर लिखा नोट

 

विज्ञापन

5 of 11
अनीस बज्मी - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म 'हेरा फेरी 3' पिछले कई दिनों से सुर्खियां बटोर रही है। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अक्षय कुमार ने यह स्वीकार किया था कि वह इस फ्रेंचाइजी का हिस्सा नहीं होंगे। इसके अलावा फिल्म के निर्देशक को लेकर भी काफी समय से चर्चा चल रही थी कि इसके निर्देशन के लिए अनीस बज्मी से संपर्क किया गया है लेकिन उन्होंने इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया है। अब इस बारे में अनीस ने खुलकर अपनी बात की है। 
Hera Pheri 3: 'हेरा फेरी 3' का निर्देशन नहीं करेंगे अनीस बज्मी? डायरेक्टर ने बताई सच्चाई
विज्ञापन

6 of 11
'ब्लर' - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेत्री तापसी पन्नू की आने वाली साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म 'ब्लर' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। इस ट्रेलर को देखने के बाद दर्शकों का फिल्म के प्रति एक्साइटमेंट भी बढ़ गया है, क्योंकि ट्रेलर बेहद जबरदस्त है। फिल्म के ट्रेलर से साफ हो रहा है कि यह फिल्म दो जुड़वां बहनों की कहानी है। तो वहीं फिल्म में तापसी डबल रोल प्ले कर रही हैं।
Blurr Trailer Out: रिलीज हुआ 'ब्लर' का धांसू ट्रेलर, जाने कब और कहां देख सकेंगे फिल्म

 

विज्ञापन

7 of 11
विवेक अग्निहोत्री - फोटो : सोशल मीडिया
'आतंकवाद का समर्थन और नरसंहार का झुठलाने वाले मुझे कभी चुप नहीं करा सकते...', द कश्मीर फाइल्स के निर्माता विवेक अग्निहोत्री ने इस्राइल फिल्मकार नादव लापिड को मुंह तोड़ जवाब दिया है। विवेक अग्निहोत्री ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर कर नादव लापिड को चुनौती दी है। उन्होंने कहा, 'यदि वे यह साबित कर सकते हैं कि द कश्मीर फाइल्स का एक भी शॉट, संवाद, घटना असत्य है, तो मैं फिल्में बनाना बंद कर दूंगा'।
The Kashmir File: इस्राइली फिल्मकार पर फूटा विवेक अग्निहोत्री का गुस्सा, बोले- फिल्म बनाना बंद कर दूंगा यदि...

8 of 11
अदिति प्रभुदेवा के वेडिंग रिसेप्शन में यश - फोटो : सोशल मीडिया
केजीएफ और केजीएफ चैप्टर 2 के बाद साउथ एक्टर यश के फैंस की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। उनकी इस फिल्म को लोगों ने खूब पसंद किया था। सिर्फ इतना ही नहीं फैंस अभिनेता की केजीएफ 3 का भी इंतजार कर रहे हैं। यश कई मौकों पर अपने परिवार के साथ सार्वजनिक जगहों पर भी स्पॉट किए जाते हैं।  हाल ही में अभिनेता अपनी पत्नी राधिका पंडित के साथ कन्नड़ अभिनेत्री अदिति प्रभुदेवा के वेडिंग रिसेप्शन में शामिल हुए। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
Yash: अदिति प्रभुदेवा के वेडिंग रिसेप्शन में रॉकी भाई ने पत्नी संग मारी एंट्री, देखें तस्वीरें

9 of 11
आयुष्मान खुराना - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना अपने शानदार अभिनय और पाथ ब्रेकिंग फिल्मों के कारण जाने जाते हैं। हाल ही में, अभिनेता को मिले एक सम्मान के बाद उनकी उपलब्धि में चार चांद लग गए हैं। बता दें कि इस खुब्बू अभिनेता को गोवा में चल रहे 53वें अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में हिंदी सिनेमा का परंपरा तोड़ने वाला और 'गेम चेंजर' अभिनेता होने का सम्मान दिया गया। अवॉर्ड मिलने के बाद आयुष्मान बेहद उत्साहित नजर आए। इस मौके पर उन्होंने सभागार में मौजूद सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।
IFFI 2022: आयुष्मान ने तोड़ी हिंदी सिनेमा की परंपरा, अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव की जूरी ने बताया 'गेम चेंजर'

 

10 of 11
अनन्या पांडे, आर्यन खान - फोटो : सोशल मीडिया
पैपराजी बॉलीवुड सेलेब्स को अपने कैमरे में कैद करने का एक भी मौका नहीं छोड़ते हैं। चाहे स्टार किड्स हों या फिर सितारे हर कोई उनके कैमरे में कैद हो ही जाता है। कभी-कभी सेलेब्स कोई न कोई ऐसी हरकत कर देते हैं जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगता है और फिर वो ट्रोल होने लग जाते हैं। हाल ही में कुछ ऐसा ही हुआ है। दरअसल अनन्या पांडे और आर्यन खान की दोस्ती के बारे में सभी को पता है। वह कई मौकों पर यह भी कह चुकी हैं कि अभिनेत्री आर्यन खान को पसंद करती हैं। हालांकि अब दोनों के बीच पहले जैसी दोस्ती नहीं रही है। इसकी बानगी हाल ही में देखने को मिली।
Ananya Pandey: आर्यन खान ने अनन्या पांडे की बातों को फिर किया इग्नोर, गुस्से में मुंह फेरकर चली गईं अभिनेत्री
विज्ञापन

11 of 11
भेड़िया - फोटो : सोशल मीडिया
वरुण धवन स्टारर 'भेड़िया' की रफ्तार बॉक्स ऑफिस पर अब धीमी पड़ती नजर आ रही है। पहले वीकएंड पर ठीक-ठाक कमाई करने वाली इस फिल्म के कलेक्शन में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। आइए जानते हैं कि इस फिल्म ने टिकट खिड़की पर अब तक कितने करोड़ का कारोबार किया है। 
Bhediya Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर कमजोर हुई 'भेड़िया' की पकड़, पांचवें दिन कर सकी महज इतनी कमाई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें