फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Photos Of The Day: डीप नेक ब्लाउज में शमा ने गिराई बिजलियां और सपना का रॉयल लुक, पढ़ें आज का सेलिब्रिटी अपडेट

Fri, 02 Dec 2022 08:52 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
शमा सिकंदर, सपना चौधरी - फोटो : Instagram
मनोरंजन जगत की इस चकाचौंध भरी दुनिया में आए दिन कुछ न कुछ लगा रहता है। फैंस भी अपने पसंदीदा सितारों के बारे में जानने के लिए काफी एक्साइटेड रहते हैं। सोशल मीडिया के जरिए सितारे भी फैंस को अपनी अपडेट देते रहते हैं। फोटोज ऑफ द डे के जरिए हम आपको दिन भर में सितारों द्वारा दी गई अपडेट की जानकारी देते हैं। तो आइए 10 तस्वीरों के चलते जानते हैं आज का सेलिब्रिटी अपडेट...
विज्ञापन

2 of 11
रकुल प्रीत सिंह - फोटो : Instagram
रकुल प्रीत सिंह
रकुल प्रीत सिंह इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'छतरीवाली' को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। सोशल मीडिया पर सुपर एक्टिव रहने वाली रकुल ने आज अपने लेटेस्ट फोटोशूट की तस्वीरें साझा की हैं, जिनमें वह बेहद प्यारी लग रही हैं। तस्वीरों में रकुल पर्पल कलर की ड्रेस पहने दिखाई दे रही हैं।
विज्ञापन

3 of 11
राधिका पंडित - फोटो : Instagram
राधिका पंडित
साउथ के सुपरस्टार रॉकिंग स्टार यश की पत्नी राधिका पंडित भी सोशल मीडिया पर तस्वीरों के जरिए फैंस को अपनी जिंदगी की झलकियां दिखाती रहती हैं। आज अभिनेत्री ने अपनी बेटी को जन्मदिन की बधाई देते हुए उसकी कुछ तस्वीरें साझा की हैं। इन तस्वीरों में उनका और उनकी बेटी का प्यार भरा रिश्ता साफ नजर आ रहा है।
Shahrukh Khan: रोमांस के किंग पर सवार हुआ एक्शन का भूत! बोले- अब मैं मिशन इंपॉसिबल जैसी फिल्में करना चाहता हूं

4 of 11
इशिता दत्ता - फोटो : Instagram
इशिता दत्ता
इन दिनों अजय देवगन की ऑन स्क्रीन बेटी का रोल निभाकर सुर्खियां में बनी हुईं अभिनेत्री इशिता दत्ता अक्सर सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा करती रहती हैं। इशिता ने आज भी अपनी कुछ तस्वीरें साझा की हैं, जिनमें वह को-ऑर्ड सेट पहने अपनी अदाएं दिखा रही हैं। इशिता की खूबसूरती पर लोग दिल हार रहे हैं। 
विज्ञापन

5 of 11
जैस्मीन भसीन - फोटो : Instagram
जैस्मीन भसीन 
टीवी की पॉपुलर अभिनेत्रियों में से एक जैस्मीन भसीन आए दिन सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें साझा करते रहती हैं। आज जैस्मीन ने अपने ट्रिप की झलकियां दिखाई हैं, जिनमें वह फूलों के साथ पोज देती नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों में जैस्मीन अपनी स्माइल और अंदाज से लोगों का दिल जीत रही हैं।
Bigg Boss 16: प्रियंका और अंकित के बीच हुई जबरदस्त तकरार, अभिनेत्री ने एक्टर के मुंह पर फेंका कीचड़
विज्ञापन

6 of 11
रणवीर सिंह - फोटो : Instagram
रणवीर सिंह
बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'सर्कस' को लेकर सुर्खियों में हैं। अभिनेता आज फिल्म के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में पहुंचे थे। इस दौरान की एक तस्वीर अभिनेता ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर साझा की है। इस तस्वीर में अभिनेता फिल्म की पूरी टीम के साथ पोज देते नजर आ रहे हैं। सभी ने लाल रंग के कपड़े पहने हुए हैं।
विज्ञापन

7 of 11
सपना चौधरी - फोटो : Instagram
सपना चौधरी
हरियाणा की डांसिंग क्वीन सपना चौधरी आए दिन अपने गानों को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। इसके साथ ही सपना सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। वह आए दिन अपनी दिलकश तस्वीरें साझा करती हैं। आज भी अभिनेत्री ने अपनी एक तस्वीर साझा की है, जिसमें उनका रॉयल लुक देख फैंस का दिल धड़क उठा है। लहंगा पहने सपना काफी खूबसूरत लग रही हैं।
Cirkus Trailer: ट्रेलर में दीपिका, इवेंट में पूजा संग नाचे रणवीर,डबल धमाके वाली पिक्चर के ट्रेलर लॉन्च पर धमाल

8 of 11
शमा सिकंदर - फोटो : Instagram
शमा सिकंदर
बॉलीवुड से लेकर टीवी तक अपने अभिनय का जलवा बिखरने वाली शमा सिकंदर अपने बोल्ड लुक्स के लिए चर्चाओं में बनी रहती हैं। वह आए दिन अपनी तस्वीरें साझा करती रहती हैं। आज अभिनेत्री ने एक बार फिर अपना बोल्ड अंदाज फैंस को दिखाया है। लेटेस्ट तस्वीर में शमा लाल रंग की साड़ी में दिखाई दे रही हैं। उन्होंने इसमें बोल्डनेस का तड़का लगाने के लिए डीप नेक ब्लाउज पहना हुआ है।

9 of 11
टीना दत्ता - फोटो : Instagram
टीना दत्ता
इन दिनों 'बिग बॉस 16' में अपने गेम से लोगों को प्रभावित करने वाली टीना दत्ता सोशल मीडिया पर आए दिन अपनी तस्वीरें साझा करती हैं। आज भी टीना ने अपनी एक तस्वीर साझा की है, जिसमें अपना बोल्ड अंदाज दिखा रही हैं।
Filmy Wrap: ईडी ने नोरा से की पांच घंटे पूछताछ और बयान पर परेश रावल ने मांगी माफी, पढ़ें मनोरंजन जगत की खबरें
 

10 of 11
अंजलि अरोड़ा - फोटो : Instagram
अंजलि अरोड़ा
'कच्चा बादाम गर्ल' अंजलि अरोड़ा भी किसी न किसी वजह से इंटरनेट पर छाई रहती हैं। आए दिन अपनी वीडियोज के कारण लोगों के निशाने पर आने वाली अंजलि अरोड़ा ने आज नो मेकअप लुक में अपनी एक तस्वीर साझा की है। वह इस तस्वीर में सेल्फी लेती दिखाई दे रही हैं।
विज्ञापन

11 of 11
काजल राघवानी - फोटो : Instagram
काजल राघवानी
भोजपुरी इंडस्ट्री की बोल्ड बाला काजल राघवानी भी सोशल मीडिया के जरिए लोगों से जुड़ा रहना पसंद करती हैं। आज अभिनेत्री अपनी कुछ तस्वीरें साझा की हैं, जिनमें वह फलावर प्रिंट की शॉर्ट ड्रेस पहने तरह-तरह के पोज देती नजर आ रही हैं। 
An Action Hero Box Office Day 1: पहले दिन ही कमजोर पड़ी आयुष्मान की 'एन एक्शन हीरो', महज इतना हुआ कलेक्शन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें