मनोरंजन जगत की इस चकाचौंध भरी दुनिया में हर रोज कुछ नया होता रहता है। फैंस भी अपने पसंदीदा सितारों से जुड़ी हर अपडेट को जानना चाहते हैं और सितारे भी अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़ी जानकारी उनके साथ साझा करते रहते हैं। आज भी कई सितारों ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर की हैं। तो चलिए 10 तस्वीरों के जरिए आपको आज का सेलिब्रिटी अपडेट बताते हैं।
विज्ञापन
2 of 11
विजय देवरकोंडा, अनन्या पांडे
- फोटो : Instagram
विजय देवरकोंडा
साउथ इंडस्ट्री के स्टार विजय देवरकोंडा इन दिनों अपनी फिल्म 'लाइगर' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। इस फिल्म में वह अनन्या पांडे के साथ नजर आने वाले हैं। आज इस फिल्म का नया पोस्टर जारी किया गया, जिसमें अनन्या पांडे और विजय देवरकोंडा मस्ती के मूड में नजर आ रहे हैं। यह फिल्म 25 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
विज्ञापन
3 of 11
मौनी रॉय
- फोटो : Instagram
मौनी रॉय
मौनी रॉय सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। एक तरफ उनकी फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' रिलीज होने वाली है, तो दूसरी तरफ उनकी बोल्ड तस्वीरें इंटरनेट पर तहलका मचा रही हैं। इस तस्वीर में मौनी रॉय बिकिनी में नजर आ रही हैं। मौनी की कातिलाना अदाएं देख फैंस उनके दीवाने हो रहे हैं।
4 of 11
रणवीर सिंह
- फोटो : Instagram
रणवीर सिंह
बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह का आज अपना 37वां जन्मदिन मना रहे हैं। अपने जन्मदिन के मौके पर अभिनेता ने एक खास सेल्फी शेयर की है। सेल्फी में अभिनेता का अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है। शर्टलेस तस्वीर में रणवीर सिंह की हेयरस्टाइल लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रही है।
विज्ञापन
5 of 11
दिशा पाटनी
- फोटो : Instagram
दिशा पाटनी
दिशा पाटनी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर ही अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। हाल ही में दिशा ने अपनी कुछ तस्वीरें फैंस के साथ साझा की हैं, जिसमें वह ट्रेडिशनल लुक में ग्लैमर का तड़का लगाती नजर आती हैं। साड़ी में दिशा का कातिलाना अंदाज देख फैंस भी उनके दीवाने हो रहे हैं।
विज्ञापन
6 of 11
वाणी कपूर
- फोटो : Instagram
वाणी कपूर
बॉलीवुड अभिनेत्री वाणी कपूर अपनी फिल्म 'शमशेरा' को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। इस फिल्म में वह रणबीर कपूर के साथ नजर आएंगी। यह फिल्म 22 जुलाई को रिलीज होगी। हाल में वाणी ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें उनका लुक फैंस को काफी पसंद आ रहा है। सफेद ड्रेस में वाणी का सिजलिंग अवतार देखते ही बनता है।
विज्ञापन
7 of 11
तापसी पन्नू
- फोटो : Instagram
तापसी पन्नू
तापसी पन्नू अपने लुक्स के चलते अक्सर ही सुर्खियों में बनी रहती हैं। अब वह अपनी फिल्म 'शाबाश मिठ्ठू' को लेकर व्यस्त हैं। यह फिल्म 15 जुलाई को रिलीज होगी। अभिनेत्री ने अपनी कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, ‘अपनी मेहनत को दर्शकों के सामने पेश करने की खुशी...9 दिन बाद शाबाश मिट्ठू।’ ब्लू कलर की इस प्रिंटेड स्कर्ट टॉप में अभिनेत्री का लुक काफी बढ़िया लग रहा है।
8 of 11
कार्तिक आर्यन
- फोटो : Instagram
कार्तिक आर्यन
कार्तिक आर्यन 'भूल भुलैया 2' को मिली सफलता के बाद इन दिनों यूरोप में छुट्टियां मना रहे हैं। इस फिल्म ने बंपर कमाई की और बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। कार्तिक अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वेकेशन की तस्वीरें शेयर कर रहे हैं। इस तस्वीर में कार्तिक का कैप्शन लोगों का ध्यान अपरनी ओर खींच रहा है। कार्तिक ने लिखा, 'चाचा भतीजा।' फैंस को कार्तिक का यह अंदाज काफी पंसद आ रहा है।
9 of 11
रश्मि देसाई
- फोटो : Instagram
रश्मि देसाई
रश्मि देसाई टेलीविजन की मशहूर अभिनेत्रियों में शुमार हैं और अक्सर ही सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। रश्मि ने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर किए हैं, जिसमें उनका अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है। को-ऑर्ड सेट में रश्मि एक से बढ़कर एक पोज देते हुए नजर आ रही हैं।
10 of 11
सोनाक्षी सिन्हा
- फोटो : Instagram
सोनाक्षी सिन्हा
बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और फैंस के साथ अपनी तस्वीरें साझा करती रहती हैं। हाल ही में अभिनेत्री ने जो तस्वीरें शेयर की हैं, वह कुछ ही देर में वायरल होने लगीं। इन तस्वीरों में सुनहरे बालों में सोनाक्षी का अंदाज एकदम अलग लग रहा है। उनके इस बदले-बदले लुक को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।
श्रद्धा कपूर
श्रद्धा कपूर लव रंजन की अपकमिंग रोमांटिक कॉमेडी फिल्म की शूटिंग खत्म कर मुंबई वापस लौट आई हैं। इस फिल्म में वह पहली बार रणबीर कपूर के साथ नजर आने वाली हैं। घर वापसी के साथ ही श्रद्धा ने अपने भाई सिद्धांत कपूर का जन्मदिन मनाया और एक प्यारी सी सेल्फी पोस्ट की। फोटो शेयर करते हुए श्रद्धा ने लिखा, 'घर वापसी+भईया का जन्मदिन मतलब खुशी...हैप्पी बर्थडे भईया।'