प्रख्यात संगीतकार इलैयाराजा
- फोटो : Facebook
क्यों बदला अपना जन्मदिन?
बॉलीवुड इंडस्ट्री को सैंकड़ों सदाबहार गानों से नवाजने वाले संगीतकार इलैयाराजा के लिए आज का दिन बहुत बड़ा साबित हुआ है। इस कारण से इलैयाराजा आज चर्चाओं में आ गए हैं। वह इससे पहले भी कई बार सुर्खियां बटोर चुके हैं। प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ कर विवादों में घिरने वाले इस म्यूजिक माएस्ट्रो के जीवन का सबसे महत्वपूर्ण दिन यानी जन्मदिन किसी और दिन मनाते हैं। बता दें कि इलैयाराजा का जन्म 3 जून को मध्य प्रदेश के मदुरई में हुआ था। लेकिन उन्होंने कलैगनार करुणानिधि को सम्मानित करने के लिए तीन जून के बजाय दो जून को अपना जन्मदिन मनाना शुरू कर दिया था। कलैगनार करुणानिधि वह व्यक्ति थे, जिन्होंने उन्हें इसाईगनानी की उपाधि दी थी। इलैयाराजा ने यह फैसला दिवंगत राजनेता को सम्मान देने के लिए किया था। दरअसल, कलैगनार करुणानिधि का जन्मदिन भी दो जून को ही होता है।