फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Photos of the Day: कान पहुंचे कमल हासन और रूबीना दिलैक का ग्लैमरस फोटोशूट, 10 तस्वीरों में देखें सेलिब्रिटी अपडेट

Tue, 24 May 2022 10:12 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म पृथ्वीराज के प्रमोशन में व्यस्त चल रहे हैं। वहीं, दूसरी तरफ फ्रांस में चल रहे कान फिल्म फेस्टिवल में बॉलीवुड की अभिनेत्रियां लगातार अपना जादू बिखेर रही हैं।
विज्ञापन
1 of 11
कमन हासन, रूबीना दिलैक - फोटो : Instagram

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म पृथ्वीराज के प्रमोशन में व्यस्त चल रहे हैं। वहीं, दूसरी तरफ फ्रांस में चल रहे कान फिल्म फेस्टिवल में बॉलीवुड की अभिनेत्रियां लगातार अपना जादू बिखेर रही हैं। इसके अलावा मनोरंजन जगत के कई कलाकार अपने निजी और प्रोफेशनल जिंदगी में काफी में मशगूल हैं, जिसकी झलक वह अक्सर सोशल मीडिया पर साझा करते रहते हैं। तो आइए 10 तस्वीरों में जानते हैं आज का सेलिब्रिटी अपडेट।

विज्ञापन

2 of 11
फराह खान, शिरीष कुंदर - फोटो : Instagram
हिंदी सिनेमा की मशहूर फिल्ममेकर और कोरियोग्राफर फराह खान के पति और फिल्ममेकर शिरीष कुंदर आज अपना 49वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस खास मौके पर फराह खान ने पति शिरीष कुंदर और बच्चों के साथ अपनी तीन खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए फराह ने बेहद खास अंदाज में अपने पति को बधाई दी।
विज्ञापन

3 of 11
अनुष्का शर्मा - फोटो : Instagram
बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा इन दिनों अपनी अगली फिल्म को लेकर काफी सुर्खियों में बनी हुई हैं। फिल्म को लेकर चर्चा में बने रहने वाली एक्ट्रेस अक्सर सोशल मीडिया पर भी सक्रिय रहती हैं। एक्ट्रेस आए दिन फैंस के साथ अपनी तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती है। इसी क्रम में अनुष्का ने कुछ समय पहले ही अपनी एक नो मेकअप तस्वीर इंस्टाग्राम पर साझा की, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

4 of 11
अक्षय कुमार ,मानुषी छिल्लर - फोटो : Instagram
बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार जल्द ही फिल्म पृथ्वीराज के जरिए दर्शकों का मनोरंजन करते नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में अक्षय के साथ पूर्व मिस वर्ल्ड रहीं मानुषी छिल्लर भी नजर आएंगी, जो उनकी डेब्यू फिल्म होगी। ऐसे में फिल्म की पूरी स्टारकास्ट इसके प्रमोशम में बिजी है। अक्षय कुमार ने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म के प्रमोशन की एक झलक फैंस के साथ साझा की है।
विज्ञापन

5 of 11
आयुष्मान खुराना - फोटो : Instagram

फिल्म इंडस्ट्री के प्रतिभाशाली अभिनेताओं में से एक एक्टर आयुष्मान खुराना अपनी बेहतरीन फिल्मों और दमदार अदाकारी के लिए जाने जाते हैं। अभिनेता जल्द ही अपनी एक नई फिल्म और एक नई कहानी को दर्शकों तक पहुंचाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। आयुष्मान जल्द ही फिल्म अनेक में नजर आने वाले हैं, जिसके लिए एक्टर जमकर प्रमोशन भी कर रहे हैं। एक्टर ने अपनी फिल्म के प्रमोशन के दौरान की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की।

विज्ञापन

6 of 11
कमन हासन - फोटो : Instagram

साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार कमन हासन इन दिनों अपनी फिल्म विक्रम को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में अभिनेता की इस फिल्म का ट्रेलर फ्रांस में चल रहे कान फिल्म फेस्टिवल में दिखाया गया, जिसे दर्शकों की तरफ से काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिली। एक्टर हाल ही में कान फिल्म फेस्टिवल में शिरकत करते हुए वहां से अपनी तस्वीरें फैंस के साथ शेयर कीं।

विज्ञापन

7 of 11
हिना खान - फोटो : Instagram

इन दिनों फ्रांस में आयोजित हो रहे कान फिल्म फेस्टिवल में अपने ग्लैमर का तड़का लगाने वालीं टीवी एक्ट्रेस हिना खान हर दिन अपने लुक से फैंस को दीवाना बना रही हैं। अभिनेत्री ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर कान महोत्सव से अपना एक नया लुक शेयर किया है। सफेद रंग के स्लिट गाउन में हिना बला की खूबसूरत लग रही हैं। 

8 of 11
अनिल कपूर - फोटो : Instagram
जल्द ही फिल्म जुग जुग जियो में नजर आने वाले अभिनेता अनिल कपूर भी जमकर अपनी इस अपकमिंग फिल्म का प्रचार- प्रसार करने में व्यस्त हैं। इसी क्रम में एक्टर ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीरें साझा की हैं। इन फोटोज में एक्टर भीम बने डेडी कूल के अवतार में नजर आ रहे हैं।

9 of 11
दीपिका पादुकोण - फोटो : twitter

इस साल कान फिल्म फेस्टिवल में बतौर जूरी शिरकत कर रहीं बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण लगातार इस महोत्सव से अपने नए-नए लुक फैंस के साथ साझा कर रही हैं। इसी क्रम में अभिनेत्री ने कुछ देख पहले ही अपने इंस्टाग्राम पर कान  फेस्टिवल से अपना एक लुक शेयर किया है। काले रंग के शिमरी लॉन्ग गाउन में दीपिका काफी गॉर्जियस लग रही हैं।

10 of 11
रूबीना दिलैक - फोटो : Instagram
बिग बॉस 13 की विजेता रहीं टेलीविजन अभिनेत्री रूबीना दिलैक अपनी खूबसूरती और शानदार अभिनय के लिए अपने फैंस के बीच काफी लोकप्रिय हैं। अभिनेत्री सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहती हैं। इसी क्रम में हाल ही में रूबीना ने अपने इंस्टाग्राम पर अपने लेटेस्ट फोटोशूट की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। सफेद और लाल रंग के इस गाउन में एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत लग रही हैं।
विज्ञापन

11 of 11
अनन्या पांडे - फोटो : Instagram

अपनी फिल्म लाइगर की शूटिंग में व्यस्त चल रहीं अभिनेत्री अनन्या पांडे शूट के बीच में खुद के लिए समय निकालती भी नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की हैं। इन फोटोज में एक्ट्रेस ने फिल्म की शूटिंग के दौरान की अपनी कुछ यादें फैंस के साथ साझा की हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें