फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

और कुछ प्यार...: रणबीर कपूर को बांहों में भरकर रोमांटिक हुईं आलिया भट्ट, इस तरह लुटाया प्यार

Fri, 05 Nov 2021 10:47 AM IST
प्रतिभा सारस्वत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर इन दिनों सुर्खियों में छाए हुए हैं। अक्सर दोनों को साथ में स्पॉट किया जाता है। हाल में ही दोनों जोधपुर में एक दूसरे के साथ समय बिताते नजर आए थे। आलिया ने इस दौरान रणबीर का जन्मदिन जोधपुर में ही मनाया था। कहा जा रहा है कि दोनों जोधपुर में अपनी शादी की लोकेशन की तलाश में गए थे। जिसके बाद से ही दोनों की शादी की खबरें चर्चा में हैं। दोनों ने अब तक कभी खुल कर अपने प्यार का इजहार नहीं किया था। लेकिन आलिया ने पहली बार दिवाली के मौके पर अपने सोशल मीडिया अकाउंट से रणबीर के संग रोमांटिक तस्वीर को साझा किया है। इस तस्वीर में रणबीर आलिया को अपनी बाहों में समेटे नजर आ रहे हैं। जिसे देख फैंस बेहद खुश हैं और जल्द ही उनकी शादी होते देखना चाहते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, आलिया भट्ट और रणबीर कपूर मुंबई में मां काली का आशीर्वाद लेने पहुंचे थे। इस दौरान दोनों एक-दूसरे पर प्यार लुटाते नजर आए। दोनों ने एक दूसरे के साथ खूबसूरत तस्वीरें खिंचवाई। आलिया ने इन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर किया है और ये बता दिया है कि रणबीर उनकी जिंदगी में कितने खास हैं। तस्वीर शेयर करने के साथ ही उन्होंने कैप्शन में संमवन स्पेशन और हार्ट इमोजी का कैप्शन दिया है।
विज्ञापन

3 of 5
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
रणबीर और आलिया 3 सालों से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। लंबे समय से दोनों की शादी की अटकलें तेज हैं। यहां कर कि इस साल दिसंबर में दोनों शादी की शादी की खबरें सामने आ रही हैं। 

4 of 5
अयान मुखर्जी, आलिया भट्ट और रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
रणबीर और आलिया के साथ उनके करीबी दोस्त और फिल्म निर्देशक अयान मुखर्जी भी पंडाल में मां काली का आशीर्वाद लेने पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
आने वाली फिल्में
आलिया और रणबीर दोनों साथ में फिल्म  'ब्रह्मास्त्र' में नजर आएंगे। इसके अलावा आलिया 'रॉकी रानी की प्रेम कहानी' की शूटिंग कर रही हैं, वहीं रणबीर कपूर  'एनिमल' और 'शमशेरा' फिल्म दिखेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें