फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Photos: दिवाली पर लक्ष्मी पूजा करते नजर आए प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस, वायरल हुईं तस्वीरें

Fri, 05 Nov 2021 09:45 AM IST
प्रतिभा सारस्वत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा भले ही शादी के बाद अपने पति के साथ विदेश में रहने लगी हों। लेकिन जब भी कोई भारतीय त्योहार आता है, वह उसे सेलिब्रेट करना नहीं भूलतीं। प्रियंका ने भी दिवाली पर्व को बड़ी ही धूमधाम के साथ मनाया है। सोशल मीडिया पर उन्होंने अपने पति के साथ कुछ तस्वीरों को साझा किया हैं जिसमें वह दोनों पारंपरिक कपड़ों में नजर आ रहे हैं। प्रियंका ने पीले रंग की साड़ी पहनी हुई है और निक ने सफेद रग का कुर्ता पजामा पहना हुआ है। हाथ में पूजा की थाली लिए दोनों की लक्ष्मी माता कि पूजा करते नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन


तस्वीर को साझा करते हुए प्रियंका ने कैप्शन लिखा है 'या देवी सर्वभूतेषु लक्ष्मी रूपेण संस्थिता, नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः', इन तस्वीरों को देखने के बाद फैंस प्रियंका और निक को दिवाली की बधाईयां दे रहे हैं। वहीं यूजर्स प्रियंका कि तारीफ करते नहीं थक रहे कि देश से दूर होने और अंग्रेज से शादी के बाद भी वह अपने संस्कारों औप रीति रिवाजों को नहीं भूली हैं।

प्रियंका के प्रोजेक्ट्स
प्रियंका जल्द ही अमेजन प्राइम की वेब सीरीज 'सिटाडेल ने नजर आएंगी। इसके साथ ही वह हॉलीवुड फिल्म 'टेक्स्ट फॉर यू' के लिए काम कर रही हैं। फरहान अख्तर की 'जी ले जरा' में वह आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ के साथ दिखेंगी। जबकि प्रियंका चोपड़ा मां शीला आनंद की बायोपिक और 'कॉउबॉय निंजा वाइकिंग' में भी नजर आएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें