फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Photos Of The Day: कियारा का किलर लुक और तारा सुतारिया ने चलाए नैनों के तीर, पढ़ें आज का सेलिब्रिटी अपडेट

Mon, 21 Nov 2022 08:34 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
कियारा आडवाणी, तारा सुतारिया - फोटो : इंस्टाग्राम
बॉलीवुड में हर दिन कुछ नया होता रहता है, जिसके बारे में जानने के लिए हर कोई उत्सुक रहता है। फिल्मी दुनिया से जुड़े सितारों की फैन फॉलोइंग इतनी लंबी होती है कि उनकी छोटी से छोटी खबर वायरल हो जाती हैं। अगर बात सितारों की तस्वीरों की आती है तब तो उनके फैंस उन्हें देखने के लिए कुछ भी कर गुजरने के लिए तैयार रहते हैं। सेलेब्स भी अपने चाहने वालों की इच्छा को पूरा करने के लिए आए दिन सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें अपडेट करते रहते हैं। ऐसा ही कुछ उन्होंने आज भी किया है, उन्हीं में से हम आपके लिए बॉलीवुड सेलिब्रिटीज की खूबसूरत तस्वीरें लेकर आए हैं। चलिए जानते हैं कि आज किस सेलिब्रिटी ने क्या आखिर क्या अपडेट दिया है-
विज्ञापन

2 of 11
आलिया भट्ट - फोटो : Instagram
आलिया भट्ट
हाल ही में मां बनी कपूर खानदान की बहू और अभिनेत्री आलिया भट्ट डिलवरी के कुछ ही दिनों बाद सोशल मीडिया पर फिर से एक्टिव हो गई हैं। आलिया ने आज भी अपनी एक तस्वीर साझा की है, जिसमें वह ब्लैक और व्हाइट स्ट्राइप्स का स्वैटर पहने नजर आ रही हैं। सिंपल लुक में वह काफी खूबसूरत लग रही हैं।  
विज्ञापन

3 of 11
पलक तिवारी - फोटो : Instagram
पलक तिवारी
टीवी की मशहूर अभिनेत्री श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी आए दिन सोशल मीडिया पर अपने लुक्स के कारण सुर्खियां बटोरती हैं। ट्रेडिशनल से लेकर मॉर्डन लुक तक सबके दिल को धड़काने वाली पलक तिवारी ने आज भी कुछ तस्वीरें साझा की हैं। लेकिन आज अभिनेत्री ने अपनी आगामी फिल्म 'द वर्जिन ट्री' की शूटिंग शुरू होने की जानकारी साझा की है। इन तस्वीरों में उनके साथ अभिनेता सन्नी सिंह भी नजर आ रहे हैं।
Filmy Wrap: फैन ने तोड़ी बिग बी की सिक्योरिटी और रिलीज हुआ भोला का मोशन पोस्टर, पढ़ें मनोरंजन की 10 खबरें

4 of 11
कियारा आडवाणी - फोटो : Instagram
कियारा आडवाणी
इन दिनों सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ अपनी शादी को लेकर सुर्खियां बटोर रही अभिनेत्री कियारा आडवाणी वैसे तो कम ही तस्वीरें सोशल मीडिया पर अपलोड करती हैं, लेकिन आज कल कियारा भी काफी एक्टिव हो गई हैं। दरअसल, आज कियारा की आगामी फिल्म 'गोविंदा नाम मेरा' का ट्रेलर लॉन्च हुआ है, जिसमें अभिनेत्री टाइट ब्लैक पैंट और बॉडीकॉन टॉप पहने पहुंचीं। उसकी कुछ तस्वीरें कियारा ने साझा की हैं, जिनमें वह अलग-अलग अंदाज में पोज देती दिखाई दे रही हैं।
विज्ञापन

5 of 11
जान्हवी कपूर - फोटो : Instagram
जान्हवी कपूर
बॉलीवुड अभिनेत्री जान्हवी कपूर दुबई में फिल्मफेयर मिलिड ईस्ट अचीवर्स नाइट में पुष्पा के गाने 'सामी-सामी' पर थिरकती नजर आईं। इस इवेंट से अपने डांस की कुछ तस्वीरें जान्हवी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर साझा की हैं, जिनमें उनके मूव्स देख कोई भी उनका कायल हो जाएगा। 
Govinda: गोविंदा ने अवॉर्ड शो में जमकर किया डांस, रणवीर सिंह-अर्जुन कपूर ने भी जमाया रंग
विज्ञापन

6 of 11
अनुष्का शर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम
अनुष्का शर्मा
बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा अक्सर फैंस को अपने जीवन की झलकियां दिखाती रहती हैं। अभिनेत्री ने आज भी ऐसा ही कुछ किया है। अनुष्का ने अपनी कुछ तस्वीरें साझा की हैं, जिनमें वह धूप का आनंद लेती नजर आ रही हैं। उनका यह नो मेकअप लुक फैंस को खूब पसंद आ रहा है।
विज्ञापन

7 of 11
उर्वशी रौतेला - फोटो : Instagram
उर्वशी रौतेला
अपने बोल्ड लुक्स के लिए जानी जाने वाली अभिनेत्री उर्वशी रौतेला ने आज सोशल मीडिया पर सादगी से भरपूर अपने एक लुक की तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में उर्वशी पीले रंग का कुर्ता पहने और हाथ जोड़े खड़ी हैं। ऐसा लग रहा है कि अभिनेत्री किसी मंदिर में पूजा कर रही हैं। 
Neha Malik: बाथटब में बैठ बोल्डनेस का तड़का लगाती नजर आईं नेहा मलिक, तस्वीरों से बढ़ाया इंटरनेट का पारा

8 of 11
विक्की कौशल - फोटो : Instagram
विक्की कौशल
विक्की कौशल की आगामी फिल्म 'गोविंदा मेरा नाम' का आज ट्रेलर लॉन्च हुआ है। इस लॉन्च इवेंट में अभिनेता अपनी फिल्म की दोनों अभिनेत्रियों कियारा आडवाणी और भूमि पेडनेकर के साथ पोज देते नजर आ रहे हैं। तस्वीरों में विक्की का अनोखा अंदाज देखने को मिल रहा है।

9 of 11
सोनाक्षी सिन्हा - फोटो : Instagram
सोनाक्षी सिन्हा
'डबल एक्सएल' फ्लॉप होने के बाद सोनाक्षी सिन्हा अपने सोशल मीडिया पोस्ट्स के कारण सुर्खियों में बनी रहती हैं। अभिनेत्री आए दिन अपनी तस्वीरें साझा कर रही हैं, जिनमें उनका अलग-अलग अंदाज देखने को मिल रहा है। सोनाक्षी सिन्हा ने आज भी अपनी कुछ तस्वीरें साझा की हैं, जिनमें वह ब्लू कलर का क्रॉप टॉप और ग्रे डेनिम जैकेट पहने दिखाई दे रही हैं। 
Sonam Kapoor: सोनम कपूर ने दिखाई बेटे वायु की झलक, वीडियो में नन्हे राजकुमार पर प्यार लुटाती नजर आईं अभिनेत्री 

10 of 11
मीरा राजपूत - फोटो : Instagram
मीरा राजपूत
बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत यूं तो इंडस्ट्री से ताल्लुक नहीं रखती हैं। लेकिन इसके बावजूद उनके फैशन सेंस की तारीफ हर कोई करता है। अपने लुक्स से फैंस के दिलों पर राज करने वाली मीरा राजपूत ने आज अपने ऑल ब्लैक लुक की एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में मीरा ब्लैक कलर का जम्पसूट पहने दिखाई दे रही हैं।
विज्ञापन

11 of 11
तारा सुतारिया - फोटो : Instagram
तारा सुतारिया
अभिनेत्री तारा सुतारिया भी लुक्स के मामले में किसी से कम नहीं हैं। वह भी अपनी दिलकश अदाओं से लोगों को दीवाना बनाती हैं। आज अभिनेत्री ने अपनी कुछ तस्वीरें साझा की हैं, जिनमें वह ब्लैक स्ट्रैप वाली ड्रेस पहने दिखाई दे रही हैं। अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए तारा सुतारिया ने गले में चोकर पहने हुआ है। वह इन तस्वीरों में काफी खूबसूरत लग रही हैं।
Munmun Dutta: 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' फेम मुनमुन दत्ता का हुआ एक्सीडेंट, गंभीर रूप से घायल हुईं अभिनेत्री
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें