फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: फैन ने तोड़ी बिग बी की सिक्योरिटी और रिलीज हुआ भोला का मोशन पोस्टर, पढ़ें मनोरंजन की 10 खबरें

Mon, 21 Nov 2022 08:06 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
अमिताभ बच्चन, अजय देवगन - फोटो : इंस्टाग्राम
सिनेमा की चकाचौंध भरी इस दुनिया में रोजाना कुछ न कुछ होता रहता है, जिस पर फैंस की नजर बनी रहती हैं। कभी कलाकार अपनी निजी जिंदगी से जुड़े खुलासे करते हैं तो कभी फिल्मों से जुड़ा कोई नया अपडेट होता है और सिनेमा को पसंद करने वाले लोग भी इनके बारे जानना चाहते हैं। ऐसे में फिल्मी रैप के जरिए हम आपको दिन भर की मनोरंजन की 10 बड़ी खबरों की जानकारी देते हैं। तो चलिए जानते हैं आज मनोरंजन जगत में क्या कुछ हुआ...
विज्ञापन

2 of 11
एंड्रिला शर्मा - फोटो : social media
बंगाली अभिनेत्री एंड्रिला शर्मा का 24 साल की उम्र में निधन हो गया। मल्टीपल कार्डियक अरेस्ट आने के बाद एक्ट्रेस ने 20 नवंबर को दम तोड़ दिया। अभिनेत्री को 1 नवंबर को अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, जहां काफी दिनों तक उन्होंने जिंदगी के लिए जंग लड़ी लेकिन हार गईं। वहीं, अब सोशल मीडिया पर एंड्रिला शर्मा का आखिरी पोस्ट वायरल हो रहा है, जो उनके बॉयफ्रेंड सब्यसाची चौधरी के लिए होता है।

निधन के बाद एंड्रिला शर्मा का आखिरी पोस्ट वायरल, BF सब्यसाची चौधरी के लिए लिखी दिल छू लेने वाली बात
विज्ञापन

3 of 11
अजय देवगन, तब्बू - फोटो : सोशल मीडिया
'दृश्यम 2' से सिनेमाघरों में धमाल मचाने के बाद अब अजय देवगन अपनी आगामी फिल्म 'भोला' की तैयारी में जुट गए हैं। दृश्यम सीरीज की ही तरह इस फिल्म में भी अजय देवगन और तब्बू की हिट जोड़ी नजर आने वाली है। इस फिल्म की झलक साझा करते हुए अजय देवगन ने 'भोला' का मोशन पोस्टर जारी कर दिया है। इतना ही नहीं अभिनेता ने फिल्म के टीजर से जुड़ी जानकारी भी साझा की है।

अजय देवगन ने साझा किया 'भोला' का मोशन पोस्टर, इस दिन रिलीज होगा टीजर

4 of 11
सैफ अली खान - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान ने लगातार फ्लाॅप हो रही फिल्मों पर बड़ा बयान दिया है। दरअसल, सैफ अली खान की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'विक्रम वेधा' दर्शकों को आकर्षित करने में नाकामयाब रही। यूं तो, रिलीज से पहले फिल्म को लेकर जबरदस्त हाइप थी। लेकिन, जब फिल्म ने सिनेमाघरों में दस्तक दी, तब यह बुरी तरह फ्लॉप हो गई। वहीं, अब सैफ अली खान ने विक्रम वेधा की असफलता और अभिनेताओं की बढ़ती फीस पर खुलकर बात की है।

बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो रही बॉलीवुड फिल्मों पर सैफ ने तोड़ी चुप्पी, स्टार्स की फीस को बताया वजह?
विज्ञापन

5 of 11
मुनमुन दत्ता - फोटो : सोशल मीडिया
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' लोगों के पसंदीदा शो में से एक है। इसी शो की एक पॉपुलर एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता उर्फ बबीता जी का जर्मनी में एक छोटा सा एक्सिडेंट हो गया है। इस घटना की वजह से अभिनेत्री घायल हो गई हैं। इस बात की जानकारी खुद मुनमुन दत्ता ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए दी है। मुनमुन दत्ता ने बताया कि उन्होंने लगभग एक सप्ताह पहले अपनी यूरोप यात्रा शुरू की थी और इसी बीच वह दुर्घटना का शिकार हो गईं।

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' फेम मुनमुन दत्ता का हुआ एक्सीडेंट, गंभीर रूप से घायल हुईं अभिनेत्री
विज्ञापन

6 of 11
पायल घोष - फोटो : insta
'बिग बॉस 16' में जब से फिल्म निर्माता साजिद खान की एंट्री हुई है, तब से उनके खिलाफ मीटू विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस मामले में उन पर आरोप लगाने वाली कई महिलाएं एक बार फिर से सामने आईं हैं और अब तक उन्हें कई बार शो से बाहर करने की भी मांग की जा चुकी है। हालांकि साजिद खान अभी भी शो में प्रतिभागी बने हुए हैं। अब अभिनेत्री पायल घोष ने भी इस पर अपनी कड़ी प्रतिक्रिया दी है।

साजिद खान के बिग बॉस से बाहर न होने पर भड़कीं अभिनेत्री पायल घोष, बोलीं- सलमान खान नहीं चाहते तो किसी की हिम्मत...
विज्ञापन

7 of 11
अक्षरा सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
अक्षरा सिंह भोजपुरी सिनेमा की टॉप अभिनेत्रियों में से एक हैं, जो हिट फिल्म और शानदार गानों से दर्शकों के दिलों में राज करती हैं। अभिनेत्री कई स्टेज प्रोग्राम भी करती हैं, जिसमें वह आग लगा देती हैं। लेकिन अब अक्षरा सिंह के स्टेज प्रोग्राम का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें अभिनेत्री एक शख्स पर भड़कती हुई नजर आ रही हैं क्योंकि उस व्यक्ति ने अक्षरा पर पैसे लुटाने की गलती की थी।

लाइव शो में शख्स की घटिया हरकत से तिलमिलाईं अक्षरा सिंह, गुस्से में छोड़ा स्टेज

8 of 11
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
हिंदी सिनेमा के 'शहंशाह' कहे जाने वाले अमिताभ बच्चन की फैन फॉलोइंग हर उम्र के लोगों के बीच देखने को मिलती है। उनकी फिल्में उम्र दराज लोगों के साथ साथ बच्चे भी पसंद करते हैं। अमिताभ ने 'भूतनाथ' जैसी कुछ ऐसी फिल्मों में भी काम किया है, जो स्पेशली बच्चों के लिए बनी हैं। लेकिन क्या आप कभी सोच सकते हैं कि अमिताभ से मिलने के लिए एक बच्चा उनकी सारी सिक्योरिटी को तोड़ दें। जी हां, ऐसा अमिताभ बच्चन के साथ सच में हुआ है और उन्होंने यह किस्सा अपने एक ब्लॉग में बताया है।

Amitabh Bachchan: अमिताभ की सिक्योरिटी तोड़ घर में घुस गया था यह बच्चा, छुए पैर और फिर...

9 of 11
हेमा मालिनी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अपनी राजनीतिक जिम्मेदारियों के बीच लगातार सामाजिक सेवाओं में तल्लीन रहने वाली अभिनेत्री हेमा मालिनी को मुंबई में प्राइड ऑफ नेशन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। ये सम्मान उन्हें महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के हाथों प्राप्त हुआ। इस दौरान मंच पर महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी मौजूद रहे। सामाजिक गतिविधियों में उल्लेखनीय योगदान करने वालों को सोसाइटी अचीवर्स अवार्ड की तरफ से मिले इस सम्मान को प्राप्त करने वालों में अभिनेता सोनू सूद भी शामिल रहे।

हेमा मालिनी को प्राइड ऑफ नेशन अवॉर्ड, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के हाथों सम्मानित

10 of 11
जेसन डेविड फ्रैंक - फोटो : सोशल मीडिया
हॉलीवुड एक्टर और पावर रेंजर्स स्टार जेसन डेविड फ्रैंक का निधन हो गया है। एक्टर ने 49 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। एक्टर का निधन टेक्सास में हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जेसन डेविड फ्रैंक ने आत्महत्या की है। हालांकि आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है। उनके निधन से इंडस्ट्री में गम का माहौल है। उनके फैंस और दोस्तों को इस खबर से झटका लगा है। सोशल मीडिया पर लोग एक्टर के निधन पर अपना दुख जाहिर कर रहे हैं। 

'पावर रेंजर्स' स्टार जेसन डेविड फ्रैंक का निधन, टॉमी ओलिवर के किरदार से हुए थे फेमस
विज्ञापन

11 of 11
श्रेया घोषाल - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड की मशहूर सिंगर श्रेया घोषाल को उनकी मधुर आवाज के कारण जाना जाता है। सिंगर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक चौंकाने वाला खुलासा किया। अलग-अलग कॉन्सर्ट्स में अपनी गायकी से जलने बिखेरने वाली श्रेया ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर लिखा कि एक कॉन्सर्ट के बाद उनकी आवाज पूरी तरह से चली गई थी। जिसे सुनने के बाद उनके फैंस बेहद परेशान हो गए। आइये आपको बताते क्या है पूरा मामला?

अब कभी सुनाई नहीं देगी श्रेया की आवाज? कॉन्सर्ट के बाद हुआ था हादसा, खुद बताई उस रात की बात
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें