अजय देवगन, मधु
- फोटो : Instagram- madhoo_rockstar
मधु (Madhoo) का पूरा नाम मधुबाला रघुनाथ है। मधु हेमा मालिनी की भतीजी और जूही चावला की भाभी हैं। मधु ने बॉलीवुड के अलावा मलयालम, तमिल और कन्नड़ फिल्मों में काम किया है। मधु का जन्म 26 मार्च 1969 को हुआ था। इस वक्त मधु की उम्र 50 साल से ज्यादा है। फूल और कांटे रिलीज होने के बाद लोग मधु की सुंदरता और उनके भोलेपन के दीवाने हो गए थे। मधु रातों रात सुपरहिट हो गई थीं। उस वक्त की स्थापित अभिनेत्रियों के लिए मधु का पहली फिल्म से सुपरहिट हो जाना हैरानी भरा था।