फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Patralekha Paul Birthday: बेटी को सरकारी अफसर बनाना चाहते थे पत्रलेखा के पिता, बन गईं हीरोइन, राजकुमार राव संग जल्द करेंगी शादी

Sat, 20 Feb 2021 12:05 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
पत्रलेखा, राजकुमार राव - फोटो : Instagram
सिटी लाइट्स, लव गेम्स, बदनाम गली जैसी फिल्मों से अपनी अदाकारी और खूबसूरती का जलवा बिखेरने वाली अभिनेत्री पत्रलेखा 20 फरवरी को अपना 31वां जन्मदिन मना रही हैं। मेघालय के शिलॉन्ग में जन्मीं अभिनेत्री पत्रलेखा फिल्मों के साथ साथ अभिनेता राजकुमार राव के साथ रिलेशनशिप को लेकर भी काफी सुर्खियां बटोरती हैं। पत्रलेखा एक अभिनेत्री हैं, लेकिन उनकी निजी जिंदगी के बारे में उनके फैंस ज्यादा बातें नहीं जान पाते हैं। तो चलिए पत्रलेखा के जन्मदिन के मौके पर आपको बताते हैं उनसे जुड़ी कुछ खास बातें।
विज्ञापन

2 of 5
पत्रलेखा - फोटो : Instagram
पत्रलेखा की दादी कवियित्री थीं और उनके पिता एक चार्टर्ड अकाउंटेंट। पत्रलेखा के पिता भी चाहते थे कि उनकी बेटी CA बने, लेकिन पत्रलेखा का मन शुरू से ही अभिनय की ओर था। पत्रलेखा ने अपनी पढ़ाई द असम वैली बोर्डिंग स्कूल से की। अपने स्कूल से लेकर कॉलेज के दिनों तक पत्रलेखा हमेशा प्ले और स्टेज शो में हिस्सा लिया करती थीं। कॉलेज में पढ़ाई के दौरान वो अभिनय के लिए भी कोशिश करती थी। इसी दौरान उन्हें टीवी एड में काम करने का मौका भी मिल गया।
विज्ञापन

3 of 5
राजकुमार राव, पत्रलेखा - फोटो : instagram/rajkummar_rao
पत्रलेखा को ब्लैकबेरी, टाटा डोकोमो और कई विज्ञापन में काम करने का मौका मिला। टीवी एड से करियर शुरू करने वाली पत्रलेखा को पहली फिल्म मिली 'सिटी लाइट्स'। इस फिल्म से सिर्फ पत्रलेखा का फिल्मी करियर ही नहीं बल्कि उनकी प्रेम कहानी की भी शुरूआत हुई। इस फिल्म में उन्होंने राजकुमार राव के साथ काम किया था और आज तक वो उनके साथ हैं।

4 of 5
पत्रलेखा, राजकुमार राव - फोटो : Instagram
पत्रलेखा और राजकुमार करीब 10 साल से रिलेशनशिप में हैं और इनके प्यार के किस्से अक्सर सुर्खियों में छाए रहते हैं। आज की दुनिया में जहां प्यार के रिश्तों को बदलने में जरा देर नहीं लगती उस वक्त में भी पत्रलेखा और राजकुमार एक दूसरे के साथ मजबूती के साथ खड़े हैं। राजकुमार के साथ अपने रिश्ते पर बात करते हुए पत्रलेखा ने एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्हें नहीं पता कि राजकुमार के साथ उनका भविष्य क्या होगा, लेकिन वो बस इतना जानती हैं कि राजकुमार राव के साथ होना ही उनके लिए काफी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
राजकुमार राव और पत्रलेखा - फोटो : सोशल मीडिया
एक इंटरव्यू में उन्होंने राजकुमार राव के बारे में बात करते हुए कहा था कि उन्होंने अभिनेता को पहली बार फिल्म 'एलएसडी' में देखा था। उन्हें लगा कि वो स्क्रीन पर जैसे दिख रहे हैं असल जिंदगी में भी वैसे ही हैं। दूसरी तरफ राजकुमार राव ने पत्रलेखा को पहली बार एक विज्ञापन में देखा था और उन्हें देखते ही लगा था कि वो उनसे शादी कर लेंगे। फिलहाल फैंस भी उनकी शादी की खबर सुनने के इंतजार कर रहे हैं, अब देखना है कि ये कपल अपनी शादी की खुशखबरी कब सुनाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें