अभिनेत्री कंगना रणौत ने कांग्रेस के पूर्व सांसद सुखदेव पांसे की टिप्पणियों पर पलटवार किया है। कांग्रेस के पूर्व ने कंगना को 'नाचने गाने वाली' (आइटम गर्ल) बताया था। कंगना ने सांसद पर पलटवार करते हुए 'बेवकूफ' बताया है। कंगना ने अपने ट्विटर पर लिखा- 'ये जो कोई भी मूर्ख है, नहीं जानता है कि मैं दीपिका, कैटरीना या आलिया भट्ट नहीं हूं... मैं अकेली हूं जिसने आइटम नंबर करने से मना कर दिया था। मैंने बड़े हीरो (खान/कुमार) के साथ फिल्म को मना कर दिया था, जिसकी वजह से पूरा बॉलीवुडीया गैंग मर्द-औरतें मेरे खिलाफ हो गई हैं। मैं एक राजपूत महिला हूं मैं कमर नहीं हिलाती हूं, हड्डियां तोड़ती हूं'।