बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने के बाद अब ओटीटी की दुनिया में आ चुकी है। अमेजन प्राइम वीडियो पर 'पठान' रिलीज हो चुकी है और इसने ओटीटी पर आते ही फैंस को दीवाना बना दिया है। पर्दे पर रिलीज हुई 'पठान' ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की थी। अब ओटीटी पर 'पठान' देख फैंस उत्साहित हो गए हैं, क्योंकि ओटीटी पर 'पठान' का एक्सटेंडेड वर्जन रिलीज किया गया है, जिसे देखने के बाद फैंस इसे दोबारा से थिएटर में रिलीज करने की मांग कर रहे हैं।