बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'सत्यप्रेम की कथा' की शूटिंग में व्यस्त हैं, जिस बारे में वह अक्सर अपने फैंस को सोशल मीडिया पर जानकारी देते रहते हैं। एक बार फिर उन्होंने खुद से जुड़ी जानकारी फैंस के साथ साझा की। कार्तिक ने सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीर साझा करते हुए फैंस को अपनी फिल्म की शूटिंग और दिनचर्या के बारे में जानकारी दी है।