फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pathaan: 'बेशर्म रंग' पर लगातार हो रहे विरोध के बीच शाहरुख के समर्थन में आए राहुल ढोलकिया, ट्वीट कर कही यह बात

Fri, 16 Dec 2022 06:51 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
पठान - फोटो : सोशल मीडिया
'पठान' का गाना 'बेशर्म रंग' पर विवाद कम होता नहीं दिख रहा है। इस गाने में दीपिका पादुकोण के बिकिनी के रंग पर कई संगठनों ने सवाल खड़े किए हैं। लोगों ने आपत्ति जताई है कि इस तरह के कपड़े पहनना एक धर्म विशेष को अपमानित करना है। जहां एक ओर सोशल मीडिया पर विरोध हो रहा है। वहीं अब फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई लोग 'पठान' और शाहरुख खान के समर्थन में आ गए हैं।
Pathaan Look: दीपिका नहीं शाहरुख के लुक पर पानी की तरह बहाया गया पैसा, शर्ट से लेकर जूते तक की कीमत यहां जानें
विज्ञापन

2 of 4
पठान का गाना 'बेशर्म रंग' - फोटो : Social media
फिल्म 'रईस' के निर्देशक राहुल ढोलकिया ने सोशल मीडिया पर शाहरुख के सपोर्ट में ट्वीट किया है। उन्हें कहा है कि इस हेट अटैक के खिलाफ फिल्म इंडस्ट्री के सभी लोगों को एक साथ खड़ा होना चाहिए। उन्होंने ट्वीट किया, ''शाहरुख खान पर हेट अटैक (जो कई वर्षों से हो रहा है) की फिल्म इंडस्ट्री में सभी को निंदा करनी चाहिए। उन्होंने मनोरंजन और सिनेमा के एक राजदूत के रूप में हमारी बिरादरी और भारत में अधिकांश लोगों की तुलना में अधिक योगदान दिया है, कृपया इन कट्टर लोगों को बेवकूफी वाले थ्योरीज पर चुप रहने के लिए कहें।''
KBC 14: 'केबीसी 14' में एक्सपर्ट का दिया जवाब निकला गलत, एपीजे अब्दुल कलाम के साथ कर चुके हैं काम
विज्ञापन

3 of 4
पठान फिल्म - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
बता दें कि हाल ही में रिलीज हुआ गाना बेशर्म रंग यूट्यूब पर ट्रेंडिंग पर है। हालांकि कुछ संगठन फिल्म और गाने का जमकर विरोध कर रहे हैं। विहिप ने इस गाने पर शाहरुख खान से माफी की मांग की है।  गौरतलब है कि साल 2018 में रिलीज हुई रईस में राहुल ढोलकिया और शाहरुख खान ने साथ काम किया था। राहुल के निर्देशन में बनी रईस ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ से अधिक का बिजनेस किया था। 
Welcome 3: वेलकम 3 के टाइटल का एलान, जंगल-कॉमेडी और देशभक्ति संग होगा ट्रिपल धमाल
विज्ञापन

4 of 4
पठान के पहले गाने 'बेशरम रंग' के लिए शाहरुख खान का पहला लुक - फोटो : insta/yrf
वर्क फ्रंट की बात करें तो 'पठान' से शाहरुख चार साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। जीरो के बाद वह पहली बार लीड रोल में बड़े पर्दे पर नजर आएंगे। इस फिल्म के अलावा साल 2023 में उनकी दो और फिल्में जवान और डंकी भी रिलीज होगी। इन तीनों ही फिल्म का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
Avatar The Way Of Water Review: अद्भुत कल्पनालोक की अलौकिक, अकल्पनीय, अविश्वसनीय तस्वीर, ये फिल्म नहीं जादू है
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें