खुद को फिल्म क्रिटिक कहने वाले कमाल राशिद खान उर्फ केआरके बॉलीवुड कलाकारों पर अपना गुस्सा निकालते रहते हैं। वह अक्सर सलमान खान, शाहरुख खान, आमिर खान से लेकर करण जौहर के बारे में कुछ न कुछ बोलते रहते हैं, जिस पर कभी-कभी इन स्टार्स को इतना गुस्सा आ जाता है कि वह खुद पर कंट्रोल नहीं कर पाते हैं। ऐसे में केआरके बुरी तरह से फंस जाते हैं। इस बार भी कुछ ऐसा ही होता नजर आ रहा है। दरअसल, इस बार केआरके 'पठान' के गाने 'बेशरम रंग' को लेकर दीपिका पर टिप्पणी कर बुरे फंसते दिखाई दे रहे हैं। जहां भाईजान पहले ही केआरके पर लीगल एक्शन ले चुके हैं, वहीं, अब बादशाह शाहरुख खान भी कुछ ऐसा ही करने जा रहे हैं। केआरके के दीपिका पर कमेंट करने के बाद शाहरुख खान ने ऐसा करने का फैसला किया है। इससे ज्यादा चौंकाने वाली बात यह है कि इसका खुलासा खुद केआरके ने ट्वीट कर दिया है।