इन दिनों अगर किसी फिल्म की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है तो वह सिर्फ बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' की है। फैंस से लेकर आलोचकों, राजनेताओं और उलेमाओं तक सभी इस फिल्म का पुरजोर विरोध कर रहे हैं। 'पठान' का पहला गाना रिलीज होते ही शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम स्टारर यह फिल्म सभी ने निशाने पर आ गई थी। देशभर में चल रहे विरोध प्रदर्शनों के बीच अभी भी कुछ लोग ऐसे हैं, जो इस फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ऐसे इन लोगों के लिए फिल्म से जुड़ी एक ऐसी खबर आ रही है, जिसे सुन सभी के चेहरे खिल उठेगें। इतने विवादों के बीच 'पठान' को लेकर खबर आ रही है कि फिल्म को भारत में पहली बार नई टेक्नोलॉजी के साथ रिलीज किया जाएगा।