बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान और अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की फिल्म 'पठान' इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रही है। 'पठान' सिनेमाघरों में 25 जनवरी 2023 को दस्तक देगी, लेकिन उससे पहले ही यह अपने गानों को लेकर विवादों में घिर चुकी हैं। इस बीच 'पठान' को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। दरअसल, रिलीज से पहले ही 'पठान' के ओटीटी राइट्स करोड़ों में बिक गए हैं।