फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पारले जी से लेकर स्वीगी तक ने 'सेक्रेड गेम्स 2' पर किए ट्वीट, 'काली चाय' पर ऐसे लिए मजे

Thu, 22 Aug 2019 11:33 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
sacred games 2 memes - फोटो : social media
सेक्रेड गेम्स सीजन 2 को रिलीज हुए एक हफ्ते हो चुके हैं लेकिन लोग अभी भी इसके बारे में बातें करते थक नहीं रहे हैं। नेटफ्लिक्स के इस हिट क्राइम थ्रिलर में सैफ अली खान, नवाजुद्दीन सिद्दीकी और पंकज त्रिपाठी मुख्य भूमिका में हैं। सोशल मीडिया पर आम यूजर्स से लेकर तमाम कंपनियों तक ने वेबसीरीज को लेकर मीम्स बनाए हैं।
विज्ञापन

2 of 5
sacred games 2 - फोटो : social media
इन्हीं में एक मीम है जो कि अभिनेता जतिन सरना यानी बंटी का डायलॉग है। सीन में गणेश गायतोंडे फोन पर होता है और बंटी कहता है- 'यहां पारले जी खाना पड़ रहा है काली चाय में डुबोकर।' अब इस पर पारले जी कंपनी ने एक पोस्ट शेयर किया। वेबसीरीज के सीजन 2 में दिखाया गया है कि बंटी निर्माता और गीतकार भी बन गया है। बस इसी पर पारले जी ने ट्वीट किया कि 'कंपनी को गर्व है कि वो हर उभरते हुए कलाकार के संघर्ष के दिनों में साथ है। सभी जीनियस लोगों के लिए 'सेक्रेड बिस्कुट'।'
विज्ञापन

3 of 5
Sacred Games Season 2 - फोटो : social media
पारले जी के इस ट्वीट के बाद नेटफ्लिक्स ने मजेदार जवाब दिया कि 'सीजन 1 में पारले जी नहीं था और बंटी ने एक भी हिट गाना नहीं लिखा था। वहीं सीजन 2 में पारले जी का नाम एक बार आया। बंटी एक मशहूर निर्माता, कसीनो का मालिक और गीतकार बन गया। संयोग?'

4 of 5
Sacred Games 2 - फोटो : amar ujala mumbai
पारले जी और नेटफ्लिक्स की इस बातचीत में खाना डिलीवरी करने वाली ऑनलाइन कंपनी स्वीगी ने पारले जी को टैग करते हुए लिखा- 'क्या हमें चाय भेज देनी चाहिए?' जवाब में नेटफ्लिक्स ने लिखा कि 'महीने का आखिरी चल रहा है। कृपया काली चाय ही भेजें।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
sacred games 2 - फोटो : social media
स्वीगी यही नहीं रुका उसने आगे जवाब दिया- 'महीने का आखिर है तो क्या हुआ? अपुन के पास बड़े डिस्काउंट्स हैं। दूधवाली चाय का बलिदान नहीं देना होगा।' बहरहाल कंपनियां भले ही प्रमोशन के लिए इस तरह एक दूसरे का सहारा ले रही हों लेकिन ऐसी चैट के जरिए यूजर्स ने खूब मजे लिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें