फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alia Bhatt: आलिया भट्ट ने मनाया भारतीय पैरा एथलीटों की जीत का जश्न, सोशल मीडिया पर साझा किया खास पोस्ट

Sat, 31 Aug 2024 06:13 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
आलिया भट्ट - फोटो : इंस्टाग्राम
'पेरिस पैरालंपिक 2024' में भारत की धाक देखने को मिली है। भारतीय पैरा-एथलीटों ने पूरे देश को गौरवान्वित किया है। अवनि लेखरा और मनीष नरवाल ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया है। वहीं, मोना अग्रवाल और प्रीति पाल ने भी भारत के लिए पदक सुरक्षित किए हैं। पूरा देश इन एथलीटों की जीत का जश्न मना रहा है। साथ ही मनोरंजन जगत के सितारे भी अपनी खुशी जाहिर करते नजर आ रहे हैं। वहीं, इस सूची में अब अभिनेत्री आलिया भट्ट का भी नाम जुड़ गया है। आलिया ने चार पदक भारत के नाम होने पर खास अंदाज में खुशी जाहिर की है। 
विज्ञापन

2 of 5
आलिया भट्ट - फोटो : इंस्टाग्राम @aliaabhatt
पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल एसएच1 स्पर्धा में भारत के लिए रजत पदक जीता है। उन्होंने अपने लगातार दूसरे पैरालंपिक में पदक पर निशाना साधा है। इससे पहले टोक्यो पैरालंपिक में मनीष ने 50 मीटर पिस्टल एसएच1 मिश्रित स्पर्धा में स्वर्ण जीता था। वहीं, प्रीति पाल ने महिलाओं की टी25-100 मीटिर में कांस्य पदक जीतकर इतिहास रच दिया है। प्रीति 'पेरिस पैरालिंपिक 2024' में ऐसा करने वाली पहली भारतीय महिला एथलीट साबित हुई हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
आलिया भट्ट पोस्ट - फोटो : इंस्टाग्राम
अब आलिया भट्ट ने भारतीय एथलीटों की जीत का जश्न मनाने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया है। अभिनेत्री ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर खुशी साझा करते हुए लिखा, 'बधाई हो, सितारों। 4 पदक घर आ गए हैं।' मनोरंजन जगत के अन्य सितारों ने भी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपनी खुशी साझा की है। 

Rehnaa Hai Tere Dil Mein: 'ओ भाई साब'! आर. माधवन के एक्स हैंडल पर 'रहना है तेरे दिल में' का कब्जा, जानें कैसे

4 of 5
आलिया भट्ट - फोटो : इंस्टाग्राम @aliaabhatt
आलिया भट्ट के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही शरवरी वाघ के साथ अगली जासूसी थ्रिलर 'अल्फा' में नजर आएंगी। फिल्म की शूटिंग कश्मीर की घाटियों में जारी है। हाल ही में उन्होंने फिल्म के सेट की एक झलक सोशल मीडिया पर साझा की थी।

Mollywood Me Too: 'हम जल्द ही सरकार को अंतिम रिपोर्ट सौपेंगे', यौन शोषण के आरोपों पर बोले बी उन्नीकृष्णन
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
'अल्फा' के सेट पर स्पॉट हुईं आलिया भट्ट - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
यशराज फिल्म्स की स्पाई यूनिवर्स की मूवी 'अल्फा' पर काम जोरो-शोरों से जारी है। फिल्म में आलिया भट्ट और शरवरी वाघ को एक्शन अवतार में देखने का प्रशंसक बेसब्री से इंतजार है। फिल्म का निर्देशन 'द रेलवे मेन' जैसी शानदार वेब सीरीज बना चुके शिव रवैल कर रहे हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें