फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jacqueline Fernandez: 'मुझे कभी किसी चीज से डर नहीं लगता', जैकलीन ने अपने बयान से ठग सुकेश को दिया संदेश?

Sat, 31 Aug 2024 04:46 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
जैकलीन फर्नांडीज - फोटो : इंस्टाग्राम @jacquelienefernandez
जैकलीन फर्नांडीज बॉलीवुड के मशहूर नामों में से एक हैं। वह ठग सुकेश चंद्रशेखर के साथ अपने कथित संबंधों को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। इन सबके बीच अभिनेत्री ने हाल ही में बताया कि उन्हें भगवान पर भरोसा है और वह खूब ध्यान करती हैं। इसलिए, उन्हें अपने आस-पास कुछ भी होने का डर नहीं है। अभिनेत्री के इस बयान को लोग ठग सुकेश चंद्रशेखर के साथ जोड़कर भी देख रहे हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
इंडिया कॉउचर वीक में जैकलीन फर्नांडीज - फोटो : इंस्टाग्राम @fdciofficial
हाल ही में हार्पर बाजार के साथ एक साक्षात्कार में जैकलीन फर्नांडीज से उनकी आलोचनाओं से संभालने के तरीके के बारे में पूछा गया। अपने जवाब में अभिनेत्री ने कहा, "पॉजिटिविटी और नेगेटिविटी हमेशा बने रहेंगे।" अभिनेत्री ने बताया कि उन्होंने इस बात को स्वीकार कर लिया है कि प्यार सब की किस्मत में नहीं होता है और यह वह भ्रम है, जो शायद ही किसी के पास हो सकता है। अभिनेत्री की इस सोच में उन्हें स्वतंत्र और शांत बनाए रखा है।
विज्ञापन

3 of 5
जैकलीन फर्नांडीज - फोटो : इंस्टाग्राम @jacquelienefernandez
इसके अलावा अभिनेत्री ने बताया कि उन्हें हमेशा भगवान पर गहरी आस्था रही है। जैकलीन ने कहा, "यह मेरे जीवन में एक मजबूत शक्ति है। और इस वजह से, मुझे कभी किसी चीज से डर नहीं लगता। मैं अक्सर ध्यान करती हूं। अब मैं सही और गलत लोगों के बीच अंतर करने में सक्षम हूं और मैं अपने परिवार और अच्छे लोगों को अपने करीब रखती हूं।"

4 of 5
सुकेश चंद्रशेखर- जैकलीन फर्नांडीज - फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि पिछले महीने जैकलीन को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कथित ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ के लिए बुलाया था। ठग के साथ संबंधों को लेकर ईडी अधिकारियों ने उनसे पहले भी कई बार पूछताछ की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जैकलीन फर्नांडीज - फोटो : सोशल मीडिया
वर्कफ्रंट की बात करें तो जैकलीन के पास कुछ बड़े प्रोजेक्ट हैं, जिनमें 'फतेह' भी शामिल है। इस फिल्म का निर्देशन सोनू सूद ने किया है। इस फिल्म का टीजर इस साल की शुरुआत में मार्च में रिलीज किया गया था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें