फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Parineeti Raghav Wedding: परी-राघव की शादी में क्यों शरीक नहीं हुए करण जौहर? सामने आई चौंकाने वाली वजह

Sun, 24 Sep 2023 06:34 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
करण जौहर, राघव-परिणीति - फोटो : social media
बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी (आप) के युवा सांसद राघव चड्ढा आज उदयपुर में शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। दोनों की शादी की रस्में पूरे रीति-रिवाजों से चल रही हैं। जल्द ही राघव और परिणीति हमेशा-हमेशा के लिए एक-दूजे के हो जाएंगे। कपल के इस खास दिन के जश्न में सानिया मिर्जा, मनीष मल्होत्रा समेत कई राजनीतिक मेहमान उदयपुर पहुंचे हैं। हालांकि, परिणीति की चहेती बहन प्रियंका चोपड़ा और अभिनेता अक्षय कुमार कपल की शादी में शामिल नहीं हुए। इस लिस्ट में करण जौहर का नाम भी शामिल हो गया है। इस बीच अब निर्देशक के शादी में शामिल न होने की वजह भी सामने आ गई है। 
विज्ञापन

2 of 5
करण जौहर - फोटो : सोशल मीडिया
राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा आज उदयपुर में आधिकारिक रूप से 'राजनीति' बनने जा रहे हैं। कपल की शादी में उनके परिवार वाले और सभी करीबी दोस्त शामिल हुए हैं। लेकिन कुछ हस्तियां ऐसी भी हैं, जो इस कपल की शादी में शुमार नहीं हो पाई हैं। इनमें परिणीति की बहन प्रियंका चोपड़ा और अक्षय कुमार समेत करण जौहर का नाम भी शामिल है। जहां पहले ही साफ हो गया था कि करण जौहर शादी में शरीक होने उदयपुर नहीं पहुंचे हैं, वहीं अब कुछ रिपोर्ट्स सामने आई हैं जिनमें इसके पीछे की वजह का खुलासा किया गया है।  
Jawan: 'जवान' की सफलता का जश्न मनाने गेयटी थिएटर के बाहर लगा फैंस का हुजूम, जमकर थिरके किंग खान के प्रशंसक
विज्ञापन

3 of 5
करण जौहर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
एक रिपोर्ट के मुताबिक, करीबी सूत्र ने खुलासा किया है कि करण जौहर ने परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी में हिस्सा क्यों नहीं लिया। सूत्र के मुताबिक, करण शादी के लिए उदयपुर जाने के लिए पूरी तरह तैयार थे, हालांकि, कुछ पारिवारिक इमरजेंसी के कारण उन्हें अपना प्लान कैंसिल करना पड़ा। सूत्र ने कहा, 'करण का शादी में शामिल होने का पूरा इरादा था क्योंकि वह परिणीति और राघव दोनों को बहुत पसंद करते हैं। वह रविवार को उदयपुर के लिए निकलने वाले थे, तभी एक पारिवारिक इमरजेंसी के कारण उन्हें अपना शादी में जाना कैंसिल करना पड़ा।' 

4 of 5
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : social media
पहले ऐसी खबरें थीं कि प्रियंका चोपड़ा अपनी बेटी मालती मैरी के साथ परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी में शामिल होंगी। हालांकि, अभिनेत्री ने बीते दिन इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा किया, जिसमें उनके शादी में शामिल न होने का संकेत फैंस को मिला था। अभिनेत्री ने राघव-परिणीति की तस्वीर साझा करते हुए लिखा था, 'मुझे उम्मीद है कि आप अपने खास दिन पर भी उतने ही खुश और संतुष्ट होंगे...हमेशा आपके लिए ढेर सारा प्यार...।'
Parineeti Raghav wedding Live: राघव-परी के फेरे हुए शुरू, शादी के मंत्रों से गूंज उठा लीला पैलेस
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
राघव चड्ढा-परिणीति चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
शादी से अलग अगर परिणीति चोपड़ा के वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेत्री अपनी आगामी फिल्म 'मिशन रानीगंज' की रिलीज के लिए पूरी तरह तैयार हैं। फिल्म में उनके साथ अक्षय कुमार मुख्य भूमिका में हैं और दोनों के अलावा कुमुद मिश्रा, रवि किशन जैसे कलाकार भी हैं। टीनू सुरेश देसाई द्वारा निर्देशित यह फिल्म 6 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें