शो-हुनरबाज-देश की शान
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
जब ‘हुनरबाज-देश की शान’ शो की शुरूआत हुई थी, तो करण जौहर ने अपनी को-जज परिणीति चोपड़ा से उनके लिये एक परफेक्ट मैच ढूंढने का वादा किया था। इस शो के आगामी एपिसोड में परिणीति का एक स्पेशल ‘स्वयंवर’ दिखाया जाएगा क्योंकि करण इस हफ्ते अपना वादा पूरा करने वाले हैं। वह इस स्वयंवर में परिणीति की मुलाकात कुछ सर्वगुण सम्पन्न दूल्हों से करवाने वाले हैं। शो के इस एपीसोड की शूटिंग में मौके पर ‘परिणीति का स्वयंवर’ लिखा हुआ भी मिला और शूटिंग के दौरान यहां पहुंचे शो में भाग लेने वाले मशहूर कलाकार, शिविन नारंग, अर्जित तनेजा और विशाल आदित्य सिंह।