फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Parineeti-Raghav Wedding: परी-राघव की शादी के प्री-वेडिंग फंक्शन शुरू, दोनों परिवारों के बीच होगा क्रिकेट मैच

Mon, 18 Sep 2023 11:02 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
परिणीति चोपड़ा- राघव चड्ढा - फोटो : सोशल मीडिया
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा इसी महीने विवाह बंधन में बंधने वाले हैं। इस साल मई में दिल्ली में दोनों ने सगाई की। इसके बाद से कपल अपनी शादी की तैयारियों को लेकर चर्चा में हैं। दोनों की शादी की तारीख, वेन्यू सब तय हो चुका है और दोनों परिवारों में शादी की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। खबर है कि दोनों के प्री-वेडिंग कार्यक्रम शुरू हो चुके हैं। इस बीच एक रोचक जानकारी सामने आ रही है कि दोनों परिवारों के बीच क्रिकेट मैच का मुकाबला होगा।
विज्ञापन

2 of 5
श्री हरमंदिर साहिब पहुंचे परिणीति और राघव चड्ढा - फोटो : ANI
मीडियो रिपोर्ट्स के मुताबिक परी और राघव दिल्ली में हैं। कीर्तन और अरदास के साथ दोनों के शादी के कार्यक्रमों का शुभारंभ हो चुका है। वहीं मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले से सामने आई जानकारी के मुताबिक शादी के कार्यक्रमों के अलावा वर और वधू पक्ष के परिवार के सदस्यों के बीच क्रिकेट मैच होगा। खबर के मुताबिक, 'मेहमानों के लिए कई मजेदार एक्टीविटिज की प्लानिंग की गई हैं और उनमें से एक क्रिकेट मैच है। चोपड़ा वर्सेस चड्ढा क्रिकेट मैच होगा। कपल के दोस्त भी इस मजेदार एक्टिविटी में शामिल होने वाले हैं'।
विज्ञापन

3 of 5
राघव चड्ढा और परिणीति - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, परिणीति और राघव क्रिकेट के बहुत बड़े फैंन हैं। दोनों को मई में आईपीएल मैच देखते हुए मोहाली स्टेडियम में स्पॉट किया गया था। बाद में जून में, उन्होंने लंदन में भारत वर्सेस ऑस्ट्रेलिया वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल में भी भाग लिया। वहीं दिल्ली में क्रिकेट मैच के बाद होने वाले दूल्हा और दुल्हन के साथ दोनों के परिवार उदयपुर जाएंगे, जहां शादी होनी है।
Sujoy Ghosh Video Interview: अपनी एक्टिंग की बात चलते ही सुजॉय हकबकाए, बोले, सर, आपने मेरी जिंदगी X@1* कर दी!

4 of 5
परिणीति चोपड़ा- राघव चड्ढा - फोटो : सोशल मीडिया
खबरों के मुताबिक परिणीति और राघव 24 सितंबर  2023 को उदयपुर में शादी के बंधन में बंधेंगे। उससे पहले 23 सितंबर को शादी के बाकी कार्यक्रम होंगे। दोनों की शादी की थीम पर्ल वाइट रखी गई है।
Parineeti-Raghav Wedding: परी-राघव की शादी के प्री-वेडिंग फंक्शन शुरू, दोनों परिवारों के बीच होगा क्रिकेट मैच
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्डा - फोटो : सोशल मीडिया
राघव-परी की शादी उदयपुर के फाइव स्टार होटल द लीला पैलेस में होगी। कहा जा रहा है कि दूल्हे राजा बनकर राघव कुछ खास और अलग अंदाज में एंट्री लेंगे। खबर के मुताबिक राघव घोड़ी पर नहीं, बल्कि नाव से बारात लेकर आएंगे।
Sujoy Ghosh Video Interview: अपनी एक्टिंग की बात चलते ही सुजॉय हकबकाए, बोले, सर, आपने मेरी जिंदगी X@1* कर दी!
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें