फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दाल- रोटी देख परिणीति के छलके आंसू, चार महीने बाद मिला ऐसा खाना

Tue, 20 Jul 2021 06:56 PM IST
तेजस्वी मेहता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
parineeti chopra

एक भारतीय कितना ही कुछ क्यों न खा ले लेकिन संतुष्टि उसे दाल- रोटी से ही मिलती है। यही हाल इन दिनों अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा का भी है। परिणीति को लंदन में जब स्वादिष्ठ भारतीय खाना मिला तो वे भावुक हो गईं। मार्च से ही परिणीति लंदन में ही हैं। जैसे ही लंबे समय बाद उनके सामने दाल, रोटी और चावल आए तो वे खुद को रोक नहीं पाईं। उनकी इंस्टाग्राम पोस्ट को देखकर लग रहा है कि वे भारत और यहां के खाने को बहुत ही ज्यादा याद कर रही थीं। लंबे समय से परिणीति अपने घर नहीं लौटी हैं। पहले वे तुर्की में थीं और फिलहाल वे अपनी बहन प्रियंका चौपड़ा के साथ लंदन में मजे कर रही हैं। लगभग चार महीने बाद परिणीति को सामान्य भारतीय खाना मिला है जिसे कि देखते ही वे इतनी ज्यादा भावुक हो गईं कि वे अपने आसुओं को तक नहीं रोक पाई और उन्होंने जी भरकर खाना खाया। अगली स्लाइड से देखिए परिणीति की ये लेटस्ट तस्वीर।

 


 

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
परिणीति चोपड़ा - फोटो : instagram

टेबल पर दिख रहा खाना
परिणीति की तस्वीर में टेबल पर खाना दिखाई दे रहा है। जिसमें दाल, रोटी, चावल, सब्जी आसानी से देखे जा सकते हैं और इन चीजों के साथ ही जो एक सबसे महत्वपूर्ण बात इस तस्वीर में ध्यान देने योग्य है, वो है परिणीति की मुस्कराहट। वे भारतीय खाना पाकर बहुत खुश हैं। 

विज्ञापन

3 of 5
Parineeti Chopra - फोटो : Social Media

परिणीति ने कही ये बात
इस तस्वीर को परिणीति ने इंस्टाग्राम पर साझा किया है और साथ में उन्होंने अच्छा सा कैप्शन भी लिखा है। कैप्शन में वे कह रही हैं कि ‘मार्च से वे भारत नहीं आई हैं। पिछली रात साधारण से दाल, रोटी और चावल उनकी आंखों में आंसू लेकर आ गए। जब आप किसी चीज से दूर होते हैं तब ही उसकी अहमियत समझ पाते हैं। 

4 of 5
परिणीति चोपड़ा - फोटो : Social Media

रेस्टोरेंट को दिया धन्यवाद 
परिणीति लंदन के एक रेस्टोरेंट में बैठी हुई हैं जो कि पिछले 49 सालों से भारतीय खाना सर्व कर रहा है। उनके पीछे और भी कुछ लोग इस रेस्टोरेंट में दिखाई दे रहे हैं। चूंकि परिणीति खाना खा रही हैं इसलिए उन्होंने मास्क नहीं लगाया है। उनकी इस तस्वीर को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
परिणीति चोपड़ा - फोटो : Instagram
लंदन में लगवाई वैक्सीन
परिणीति को वैक्सीन लग चुकी है और इस बात की सूचना उन्होंने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें साझा करके दी थी। उनकी वैक्सीन की तस्वीरें बहन प्रियंका चोपड़ा ने निकाली थी। लंदन में होने के कारण उन्हें पी फाइजर वैक्सीन लगी है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें