फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परेश रावल ने सरदार पटेल को बताया 'राष्ट्रपिता' तो कंगना ने की गांधी-नेहरू की आलोचना

Sat, 31 Oct 2020 06:58 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
परेश रावल और कंगना रणौत - फोटो : फाइल फोटो
भारत के पहले उप-प्रधानमंत्री और गृह मंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस मौके पर गुजरात पहुंचे और उन्होंने स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पर जाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। 562 देशी रियासतों का भारत में विलय करवाने वाले वल्लभ भाई पटेल की 145वीं जयंती पर बॉलीवुड हस्तियों ने भी उन्हें याद किया। इस मौके पर अभिनेता परेश रावल ने कहा कि सरदार पटेल भी हमारे देश के राष्ट्रपिता हैं।
विज्ञापन

2 of 6
सरदार वल्लभभाई पटेल - फोटो : फाइल
परेश रावल ने सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर उन्हें देश का राष्ट्रपिता बताते हुए कहा कि उन्होंने भारत को एक रखा। उन्होंने ट्वीट किया, 'मेरी विनम्र राय में और किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाए बिना, मुझे लगता है कि सरदार पटेल भी हमारे राष्ट्रपिता थे। उन्होंने देश को संगठित रखा था।'

विज्ञापन

3 of 6
परेश रावल - फोटो : फाइल
परेश रावल के ट्वीट पर लोगों की अलग-अलग राय सामने आई। कई लोग अभिनेता की इस बात से सहमत नजर आए तो कई लोगों ने इसे गलत बताया। हालांकि परेश रावल ने लोगों की राय पर कोई जवाब नहीं दिया।

4 of 6
कंगना रणौत - फोटो : Twitter
वहीं दूसरी तरफ इस कंगना रणौत ने सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर उन्हें याद करते हुए देश का महान नेता बताया। हालांकि कंगना ने अपने ट्वीट में महात्मा गांधी और पंडित जवाहर लाल नेहरू की आलोचना भी की।
विज्ञापन

5 of 6
कंगना रणौत - फोटो : ANI
कंगना ने लिखा- ‘उन्होंने प्रधानमंत्री का योग्य और निर्वाचित पद का बलिदान कर दिया जिससे गांधी खुश रहें क्योंकि उन्हें (गांधी) लगता था कि नेहरू बेहतर अंग्रेजी बोलते हैं। इससे सरदार पटेल नहीं बल्कि पूरे देश को दशकों तक नुकसान हुआ। हमें बेशर्मी के साथ वह छीन लेना चाहिए जिस पर हमारा हक है।' 

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कंगना रणौत - फोटो : फाइल
अपने दूसरे ट्वीट में कंगना ने लिखा, 'वह भारत के असली लौह पुरुष हैं। मेरा मानना है कि गांधी जी नेहरू की तरह एक कमजोर दिमाग चाहते थे, ताकि वे उन्हें नियंत्रण में रख सकें और नेहरू को आगे कर सभी निर्णय ले सकें। यह अच्छी योजना थी लेकिन गांधी की मृत्यु के बाद जो हुआ वह बहुत बड़ी त्रासदी थी।'

जेम्स बॉन्ड का किरदार निभा चुके सीन कॉनेरी का 90 वर्ष की उम्र में निधन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें