फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपा मेहता की इस फिल्म को मिला ऑस्कर में नॉमिनेशन, तय हो गई दुनियाभर में रिलीज की तारीख

Sat, 31 Oct 2020 06:06 PM IST
Mishra Mishra अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
दीपा मेहता - फोटो : Twitter
दुनिया भर से सराहना पा चुकी निर्माता और निर्देशक दीपा मेहता की फिल्म 'फनी ब्वॉय' को 93वें अकेडमी पुरस्कार के लिए नामांकन मिला है। फिल्म को यह नामांकन भारत की तरफ से नहीं, बल्कि कनाडा की तरफ से मिला है। और वह भी बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म कैटेगरी में। इस कैटेगरी का नाम पहले बेस्ट फॉरेन लैंग्वेज फिल्म कैटेगरी हुआ करता था। यह फिल्म श्याम सेल्वादुराई के लिखे उपन्यास 'फनी बॉय' पर आधारित है जो वर्ष 1994 में प्रकाशित हुआ है।
विज्ञापन

2 of 5
फनी ब्वॉय - फोटो : Twitter
फिल्म 'फनी ब्वॉय' की कहानी एक तमिलियन लड़के अर्जी सेल्वारत्नम की है जो श्रीलंका में रहता है। सेल्वारत्नम समलैंगिक है लेकिन वह अपनी बात को किसी को बता नहीं पाता। कहानी की पृष्ठभूमि उस समय की बनाई गई है जब श्रीलंका में तमिलों और सिंहलियों के बीच गृह युद्ध चल रहा था। फिल्मों में आरूष नंद, ब्रेंडन इंग्रम, अली काजमी, अगम दर्शी, सीमा बिस्वास, आदि कलाकारों ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं। दीपा मेहता की यह फिल्म अभी तक रिलीज नहीं हुई है।
विज्ञापन

3 of 5
फनी ब्वॉय - फोटो : Twitter
निर्माताओं ने फिल्म 'फनी ब्वॉय' के रिलीज की तारीख 4 दिसंबर 2020 तय की है। यह फिल्म कनाडा में सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी और अमेरिका के कुछ शहरों में भी इसे सिनेमाघरों में ही रिलीज किया जाएगा। बाकी सभी जगहों पर इस फिल्म का वितरण नेटफ्लिक्स करेगा। टेलीफिल्म कनाडा की कार्यकारी निदेशक क्रिस्टा डिकेन्सन ने बताया है कि इस बार ऑस्कर की रेस में 11 फिल्में देशभर से आई थीं जिसमें सभी की सहमति से दीपा मेहता की फिल्म 'फनी ब्वॉय' को चुना गया।

4 of 5
दीपा मेहता - फोटो : Twitter
टेलीफिल्म कनाडा के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्विटर पर एक ऑडियो क्लिप जारी की गई है जिसमें अपनी फिल्म को अकेडमी अवार्ड के लिए नामित होने पर दीपा मेहता ने खुशी जाहिर की है। जब क्रिस्टा ने दीपा को यह खुशखबरी सुनाई तो दीपा ने कहा, 'यह फिल्म हमारे देश के बारे में बहुत कुछ बताती है। इस फिल्म में बहुत कुछ ऐसी चीजों का समावेश किया गया है जो लोगों को जानना जरूरी है। मैं बहुत खुश हूं।' इससे पहले वर्ष 2007 में भी दीपा मेहता की फिल्म 'वाटर' को इसी श्रेणी में ऑस्कर के लिए नामांकन मिल चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ऑस्कर - फोटो : फाइल
कोरोना वायरस की वजह से इस साल तो ऑस्कर पुरस्कार वितरक समारोह की व्यवस्था काफी उथल-पुथल हो गई थी। लेकिन, अगले साल यह पुरस्कार समारोह 25 अप्रैल को ही होगा। ऑस्कर में पहुंची फिल्मों के नामांकन 15 मार्च को घोषित किए जाएंगे।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें