बॉलीवुड के बाबू रॉव यानि फिल्म अभिनेता परेश रावल 30 मई को अपना 66वां जन्मदिन मना रहे हैं। पिछले 30 साल से दर्शकों का मनोरंजन कर रहे परेश रावल राजनीति में भी अपना दमखम दिखा चुके हैं। वो साल 2014 से लेकर 2019 तक अहमदाबाद से सांसद थे। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़कर जीता था। राजनीति में उनकी पारी अच्छी रही लेकिन एक अभिनेता के रूप में उन्होंने खुद को हमेशा खरा साबित किया है। फिल्मों में कॉमेडी रोल से लेकर खुंखार खलनायक बनने तक हर किरदार में परेश ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। उन्होंने अपने अभिनय से साबित किया है कि वो एक वर्सटाइल अभिनेता हैं।
हर किरदार में फिट हैं परेश
मुंबई में जन्में परेश रावल ने कभी सिविल इंजीनियर की नौकरी पाने के लिए कड़ा संघर्ष किया था, लेकिन आज वो हिंदी सिनेमा के एक दिग्गज कलाकार बन चुके हैं। परेश रावल ने वैसे तो पर्दे पर कई तरह के दमदार किरदार निभाए हैं, लेकिन आज उनके जन्मदिन के मौके पर बताते हैं उनके सबसे खास पांच किरदार।