फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NSD के अध्यक्ष बने परेश रावल की ये हैं बेहतरीन फिल्में, कॉमेडी के जरिए जीता फैंस का दिल

Thu, 10 Sep 2020 05:10 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
परेश रावल - फोटो : twitter- @BombayBasanti
बॉलीवुड के बेहतरीन अभिनेता परेश रावल को नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा (NSD) के अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने की है। अपने करियर की शुरुआत में विलेन के तौर पर उभरे परेश रावल हास्य अभिनेता के रूप में भी खूब लोकप्रिय हुए। हेराफेरी, गरम मसाला और मालामाल वीकली जैसी फिल्मों में लोगों को हंसा चुके परेश रावल कॉमेडी में महारत हासिल कर चुके हैं। फिल्म 'सर' में विलेन की भूमिका के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ सह अभिनेता का राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिल चुका है। चलिए आज हम आपको बताते हैं उनकी कुछ बेहतरीन फिल्मों के बारे में।
विज्ञापन

2 of 6
सर फिल्म - फोटो : File Photo

सर (1993)
किरदार : वेलजी भाई 

महेश भट्ट निर्देशित फिल्म सर में परेश रावल ने एक गैंगस्टर का किरदार अदा किया। फिल्म में उनके अलावा नसीरुद्दीन शाह, सोनी राजदान, पूजा भट्ट, गुलशन ग्रोवर और अतुल अग्निहोत्री भी नजर आए। फिल्म एक आम आदमी की कहानी से शुरू होती है जिसका हंसता खेलता परिवार दो गैंगस्टर्स की लड़ाई के बीच आ जाता है, जिसमें उनके बेटे की मौत हो जाती है। इस फिल्म के लिए परेश रावल ने फिल्मफेयर फॉर बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर भी अपने नाम किया। फिल्म 'सर' में विलेन की भूमिका के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ सह अभिनेता के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिल चुका है।

विज्ञापन

3 of 6
हेरा फेरी - फोटो : सोशल मीडिया
हेरा फेरी (2000) 
किरदार - बाबूराव गणपत राव आप्टे 

कल्ट क्लासिक फिल्म हेरा फेरी और फिर हेरा फेरी में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल की तिकड़ी को खूब पंसद किया गया। यह फिल्म मलयालम फिल्म रामजी राव कॉलिंग का हिन्दी रीमेक है। इस फिल्म में तीनों अपनी अपनी जिंदगियों की अजीब घटनाओं के कारण एक साथ रहने लगते हैं। फिर इन तीनों की कहानी एक साथ आगे बढ़ती है, जो बहुत ही मनोरंजक है। 2000 में आई इस फिल्म के लिए परेश रावल ने एक बार फिर फिल्मफेयर फॉर बेस्ट कॉमिक परफॉर्मेंस अपने नाम किया। इस फिल्म का निर्देशन प्रियदर्शन ने किया है। 'हेराफेरी’ की सफलता के बाद परेश रावल ने फिल्मों में हास्य भूमिकाएं ही निभाई।

4 of 6
आंखें फिल्म - फोटो : file photo
आंखें  (2002)
किरदार - इलियास 

विपुल अमृतलाल शाह निर्देशित फिल्म आंखें में अमिताभ बच्चन, अक्षय कुमार, अर्जुन रामपाल, सुष्मिता सेन और परेश रावल अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म में परेश ने एक अंधे का किरदार निभाया था, जिन्हें अमिताभ बच्चन अपने खतरनाक चोरी की योजना को पूरा करने के लिए काम पर रखते हैं। परेश के अलावा इस फिल्म में अक्षय कुमार और अर्जुन रामपाल भी अंधों के किरदार में हैं। हालांकि परेश रावल के किरदार की मौत फिल्म के क्लाइमैक्स से पहले ही हो जाती है, लेकिन फिल्म में परेश का किरदार फिल्म की कहानी की आखिरी कड़ी है। इस फिल्म के बाद परेश का नाम इलियास काफी मशहूर हुआ और उनके प्रचलित किरदारों में शुमार भी। 
विज्ञापन

5 of 6
आवारा पागल दीवाना - फोटो : file photo
आवारा पागल दीवाना (2002)
किरदार - मणिलाल पटेल 

कॉमेडी और एक्शन के डोज के साथ आई इस ड्रामा फिल्म का निर्देशन विक्रम भट्ट ने किया है। इस फिल्म में परेश के साथ आफताब शिवदासानी, अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, जॉनी लीवर, आरती छाबड़िया और अन्य कई कलाकार हैं। आवारा पागल दीवाना साल 2002 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक है। इस फिल्म में परेश रावल और जॉनी लीवर के बीच हुई कॉमेडी को दर्शकों ने खूब पसंद किया। इस फिल्म के लिए परेश रावल ने दो अवॉर्ड जीते। पहला फिल्मफेयर अवॉर्ड फॉर बेस्ट कॉमिक परफॉर्मेंस और दूसरा जी सिने अवॉर्ड फॉर बेस्ट कॉमिक परफॉर्मेंस।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
हंगामा फिल्म - फोटो : File Photo
हंगामा (2003)
किरदार - राधेश्याम तिवारी 

इस फिल्म का निर्देशन भी जाने माने निर्देशक प्रियदर्शन ने किया है। यह फिल्म उन्हीं की मलयालम फिल्म पोच्चाकोडु मोकुट्ठी की कहानी पर आधारित है। फिल्म के कलाकारों की बात करें तो इस फिल्म में परेश रावल के साथ, रिमी सेन, अक्षय खन्ना, आफताब शिवदासानी, शक्ति कपूर, राजपाल यादव और शोमा आनंद अहम भूमिकाओ में हैं। यह फिल्म एक कॉमेडी ड्रामा फिल्म है जो 2003 की सुपरहिट फिल्मों में से एक है। इस फिल्म के लिए एक बार फिर परेश रावल को फिल्मफेयर फॉर बेस्ट कॉमिक परफॉर्मेंस का नॉमिनेशन मिला। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें