पंकज त्रिपाठी {कड़क सिंह}
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
पंकज त्रिपाठी नई पीढ़ी के उन अभिनेताओं में से हैं, जिनके अभिनय की खूब तारीफ होती है। पारंपरिक नायक न होने के बावजूद भी उन्हें स्टारडम मिला। वह कहते हैं, 'मैंने कभी नहीं सोचा था कि मुझ पर मीम्स बनेंगे। बेशक उस समय मीम्स की कोई अवधारणा नहीं थी, लेकिन मैंने कभी नहीं सोचा था कि मेरे जीवनकाल में लोग मेरी नकल करेंगे। मैं ऐसे कुछ लोगों से मिल चुका हूं और उनसे कहता हूं कि यह अच्छा है, क्योंकि मैं पैसे कमाने के लिए मुंबई आया था और अब आप मेरी नकल करके पैसे कमा रहे हैं। जब आपकी नकल होने लगे तो समझ लीजिए कि आप अपनी मंजिल पर आ चुके हैं।'